Stock Market: मोदी सरकार के 15 बजट में कब शेयर बाजार का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर; कब रहा सबसे खराब? फुल रिपोर्ट

Stock Market On Budget: मोदी सरकार के कार्यकाल में अब तक कुल 15 बजट (पूर्ण और अंतरिम मिलाकर) पेश किए जा चुके हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी, रविवार को अपना 9वां लगातार बजट पेश किया। इस मौके पर कई बड़ी घोषणाएं की गईं, लेकिन शेयर बाजार का यह रास नहीं आया और बड़ी गिरावट दर्ज हुई।

Stock Market On Budget

मोदी सरकार के कार्यकाल के लिहाज से देखें तो अब तक पेश किए गए 15 बजटों में से बाजार 7 बार हरे निशान (Green) में और 8 बार लाल निशान (Red) में बंद हुआ है। सबसे अधिक अस्थिरता बजट 2020 और बजट 2026 के दौरान देखी गई है। वहीं सबसे बेहतर की बात करें तो 2021 में घरेलू शेयर बाजार में अच्छी तेजी दर्ज हुई थी।

सबसे बेहतर प्रदर्शन (Best Performance)

बजट 2021 (1 फरवरी 2021): मोदी सरकार के दौरान 2021 का बजट शेयर बाजार के लिए सबसे शानदार रहा था। इस दिन सेंसेक्स में 5% (2,314 अंक) और निफ्टी में 4.74% की भारी बढ़त दर्ज की गई थी। कोरोना महामारी के बाद बुनियादी ढांचे (Infrastructure) पर खर्च बढ़ाने और किसी नए टैक्स का बोझ न डालने से बाजार में यह ऐतिहासिक तेजी आई थी।

सबसे खराब प्रदर्शन (Worst Performance)

मोदी सरकार के बजट में शेयर बाजार का सबसे खराब प्रदर्शन 2020 में दर्ज हुआ था। 2020 के बजट के दौरान सेंसेक्स 2.42% (988 अंक) लुढ़क गया था। वहीं, अब 1 फरवरी 2026 को पेश बजट के दौरान सेंसेक्स 2.02 प्रतिशत गिरा।

बजट 2026 (1 फरवरी 2026): वित्त मंत्री द्वारा डेरिवेटिव्स पर STT (Securities Transaction Tax) बढ़ाने के प्रस्ताव के बाद सेंसेक्स 1,546.84 अंक (2.02%) और निफ्टी 495.20 अंक (1.96%) गिरकर बंद हुआ। यह पिछले 6-7 वर्षों में बजट के दिन की सबसे बड़ी गिरावट में से एक है।

मोदी सरकार के 2014 से 2026 तक के सभी 15 बजट का मार्केट रिपोर्ट कार्ड (Sensex %)

सालबजट का प्रकार सेंसेक्स प्रतिशत
2026पूर्ण बजट - 2.02 (सबसे खराब)
2025पूर्ण बजट + 0.01
2024 जुलाईपूर्ण बजट - 0.09
2024 फरवरीअंतरिम बजट - 0.15
2023पूर्ण बजट + 0.26
2022पूर्ण बजट + 1.46
2021पूर्ण बजट + 5 (सबसे बेहतर)
2020पूर्ण बजट - 2.42 (सबसे खराब)
2019 जुलाईपूर्ण बजट - 0.98
2019 फरवरीअंतरिम बजट +0.58
2018पूर्ण बजट - 0.16
2017पूर्ण बजट + 1.75
2016पूर्ण बजट - 0.65
2015पूर्ण बजट + 0.48
2014पूर्ण बजट - 0.28

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+