Whatsapp Discontinued iPhones: अगर आप iPhone यूज करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर आ गई है। 5 मई 2025 से WhatsApp कुछ पुराने iPhones पर काम करना बंद कर देगा। WhatsApp की तरफ से जानकारी दी गई है कि अब ऐप सिर्फ iOS 15.1 या उससे ऊपर के वर्जन पर ही ऐप चलेगा। यानी अगर आपका iPhone इस वर्जन से पहले का है और उसे अपडेट भी नहीं किया जा सकता, तो आप WhatsApp का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

WhatsApp का नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल
पुराने आईफोन वर्जन पर आप WhatsApp का इस्तेमाल करके न तो आप मैसेज भेज सकेंगे, न रिसीव कर सकेंगे और न ही पुराने चैट्स एक्सेस कर पाएंगे। कुछ पुराने iPhones जो इस बदलाव से सीधे तौर पर प्रभावित होंगे, उनमें iPhone 5s, iPhone 6, iPhone 6 Plus हैं।
इन मॉडलों को अब iOS 15.1 का अपडेट नहीं मिल सकता, इसलिए इनमें WhatsApp पूरी तरह से बंद हो जाएगा। यह बदलाव सिर्फ आम यूजर्स को ही नहीं, बल्कि बिजनेस यूजर्स को भी प्रभावित करेगा। अगर आप अपने पुराने iPhone पर WhatsApp Business ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस ऐप का यूज आप ग्राहकों से बातचीत करने के लिए, ऑर्डर लेने या अपडेट भेजने के लिए कर रहे हैं तो अब आपको सावधान हो जाना चाहिए। 5 मई 2025 से, पुराने iPhones पर WhatsApp Business भी काम करना बंद कर देगा, अगर उनमें iOS 15.1 या इससे नया वर्जन नहीं है।
WhatsApp ने क्यों लिया ये फैसला?
WhatsApp ने ये कदम सुरक्षा और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए उठाया है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपकी चैटिंग बिना किसी रुकावट के जारी रहे, तो कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं।
अब क्या कर सकते हैं आप?
अगर आपके पास ऊपर दिए गए iPhone मॉडल्स में से कोई एक है, तो आप कोई नया फोन लेने पर विचार कर सकते हैं। वहीं, अगर आपका फोन नया है लेकिन अभी तक अपडेट नहीं किया है, तो सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट करें। आप आईफोन में WhatsApp बिना रुकावट के यूज करना चाहते हैं तो अपने iPhone का iOS वर्जन चेक करें। अगर अपडेट उपलब्ध है, तो iOS 15.1 या उससे ऊपर पर अपडेट करें। अगर अपडेट नहीं हो सकता, तो शायद नया iPhone ले सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
