फ्लाइट टिकट बुक करना हुआ आसान, अब घर बैठे वॉट्सऐप से करें बुकिंग, समझें ये प्रोसेस

Whatsapp Ticket Booking: इंडिगो ने कुछ समय पहले अपना नया AI बुकिंग असिस्टेंट, 6Eskai, लॉन्च किया है अब वॉट्सऐप पर आसानी से टिकट बुक कर पाएंगे। फ्लाइट टिकट बुक करना हमेशा एक चिंता का विषय बना रहता है लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है अब आपका काम चुटकियों में हो जाएगा।

Indigo Flight

अब आपको किसी दूसरे के पास जाने की जरूरत नहीं है टिकट बुक कराने के लिए अब आप अपने दोस्तों और घर वालों से बात करते हुए अपने ट्रैवल की प्लानिंग कर सकते हैं, अब फ्लाइट टिकट बुक करना हो, बोर्डिंग पास बनवाना हो, चेक-इन करना हो या फिर फ्लाइट का स्टेटस पता करना हो या फिर घूमने फिरने से जुड़े किसी भी सवाल और जवाब का पता करना हो अब आपको बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है अब आप घर बैठे ही अपने वॉट्सऐप पर ये सारी जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।

ऐसे बुक कर पाएंगे टिकट

जब भी आप कहीं घूमने फिरने के बारे में सोचते हैं तो उससे पहले वहां तक पहुंचने का सवाल खड़ा हो जाता है कहीं भी जाने के लिए टिकट बुक करना एक बड़ा सवाल माना जाता है अगर आपकी टिकट ही बुक नहीं होगी तो आप अपने गंतत्व तक कैसे पहुंच पाएंगे। लेकिन अब ऐसा नहीं है इंडिगो ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई और खास योजना बनाई है जिसके माध्यम से किसी भी यात्री को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना करना नहीं पड़ेगा।

अब आपका काम आसानी के साथ WhatsApp पर ही हो जाएगा जी हां अब आपको फ्लाइट टिकट बुक कराना, चेक-इन करना, बोर्डिंग पास बनवाना, फ्लाइट का स्टेटस पता करना, या घूमने फिरने से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब पता करना हो अब बिल्कुल आसानी से हो जाएगा, 6Eskai के जरिए से आप जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। आपको इसकी विशेष चीज के बारे में पता होना चाहिए ये आपके लिए कई सारी भाषाओं में उपलब्ध है, हिंदी, अंग्रेजी या तमिल में बात कर सकता है, इसको इस्तेमाल करने के लिए सिर्फ +91 7065145858 पर व्हाट्सएप मैसेज भेजें।

आपको ये भी बता दें 6Eskai को विशेष बनाने वाली चीज ये है कि ये Google Cloud की बड़ी भाषा मॉडल टेक्नॉलॉजी पर चलती है, इसके मायने ये भी हैं की आप अगर बार बार फ्लाइट में सफर करते हैं तो आपका ये सफर ये काफी अच्छा और आसान बना देगा। क्योंकि ये आपकी सारी गतिविधियों को आसानी से समझेगा और आपकी मदद भी करेगा, ये सिर्फ आपका काम पूरा ही नहीं करेगा बल्कि इसे पूरा करते हुए आपको मजा भी आएगा।

6Eskai आपकी की किसी भी ट्रैवल से जुड़ी जानकारी को बहुत आसनी के साथ पूरा कर सकता है। कैसे टिकट बुक करनी है, या ऑनलाइन चेक-इन करना हो, या डिस्काउंट ढूंढना हो, ये सारी जानकारी 6Eskai बहुत अच्छे से कर सकता है। आपको अपनी सीट के बारे में पता करना हो, या आपको कोई अच्छी ट्रिप के बारे में पता करना हो या आपको कोई और सवाल पूछना हो आप पता कर सकते हैं। अगर आपको कभी भी किसी असली एजेंट से बात करनी है, तो 6Eskai उन्हें भी आपके लिए ढूंढ सकता है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+