WhatsApp On Apple Watch; How to install WhatsApp on Apple Watch: सोशल मीडिया मैसेजिंग ऐप WhatsApp को यूज करने वालों के लिए एक अच्छी और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, अब आप अपने iPhone Watch पर भी वॉट्सऐप को चला सकते है। सबसे बड़ी बात है कि इसके लिए आपको अपने iPhone को उठाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

दरअसल, इस संबंध में वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। पहली बार है जब Apple Watch के लिए ऑफिशियल WhatsApp ऐप लॉन्च किया गया है। इस ऐप के ज़रिए यूजर्स बिना iPhone के ही अपनी वॉच से चैट कर सकते हैं, वॉइस मैसेज भेज सकते हैं और कॉल रिसीव कर सकते हैं।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, नया ऐप 4 नवंबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। खास बात यह है कि Apple Watch पर भी अब WhatsApp वही end-to-end encryption सिक्योरिटी देता है, जो सभी मैसेज और कॉल्स को पूरी तरह प्राइवेट और सेफ रखती है। WhatsApp ने यह साफ किया है कि चाहे यूजर iPhone पर चैट करे या वॉच पर, सभी मैसेज और कॉल्स end-to-end encrypted रहेंगे। यानी आपका मैसेज न तो WhatsApp और न ही कोई तीसरा व्यक्ति पढ़ या सुन सकता है।
यह नया ऐप केवल Apple Watch Series 4 या उससे नए मॉडल्स पर चलेगा। अगर आपका वॉच इससे पुराना है या उसमें watchOS 10 से पुराना वर्जन है, तो नया WhatsApp ऐप काम नहीं करेगा।
Apple Watch पर WhatsApp में क्या-क्या कर सकते हैं?
नए WhatsApp Apple Watch ऐप में कई नई और साधारण फीचर्स दी गई हैं।
- अब छोटे नोटिफिकेशन के साथ-साथ पूरा चैट थ्रेड यानी बड़े से बड़े मेसेज को देख-पढ़ सकते हैं।
- किसी भी मैसेज पर तुरंत इमोजी से रिएक्ट कर सकते हैं।
- वॉइस डिक्टेशन, स्क्रिबल या क्विक रिप्लाई के जरिए जवाब भेज सकते हैं।
- सीधे वॉच के माइक से ऑडियो मैसेज रिकॉर्ड कर भेज सकते हैं।
- कॉल आने पर स्क्रीन पर नाम दिखाई देगा, जिसे आप डिक्लाइन भी कर सकते हैं।
- अब चैट में आए मीडिया फाइल्स (फोटो और स्टिकर्स) वॉच स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- सभी मैसेज और कॉल WhatsApp की सुरक्षा नीति के तहत पूरी तरह सुरक्षित है।
Apple Watch में WhatsApp कैसे करें इंस्टॉल
अगर आपके iPhone में 'ऑटोमैटिक डाउनलोड्स' ऑन हैं, तो WhatsApp अपने-आप Apple Watch पर इंस्टॉल हो जाएगी। अगर नहीं, तो इसे मैन्युअली दो तरीकों से इंस्टॉल किया जा सकता है -
पहला ऑप्शन: सीधे Apple Watch से
- वॉच में Digital Crown दबाकर App Menu खोलें
- App Store आइकन पर टैप करें
- सर्च बार में WhatsApp टाइप करें
- Install पर टैप करें
दूसरा ऑप्शन: iPhone की Watch App से
- iPhone पर Watch App खोलें
- My Watch टैब में जाएं
- नीचे स्क्रॉल करके 'WhatsApp' खोजें
- Install पर टैप करें
नोटिफिकेशन सेटअप कैसे करें
अगर आप चाहते हैं कि WhatsApp के सभी नोटिफिकेशन समय पर आपको वॉच पर मिले। इसके लिए सेटिंग्स में थोड़ा बदलाव करना पड़ेगा...
iPhone पर:
- Bluetooth ऑन करें
- Apple Watch को कनेक्ट रखें
- Settings → WhatsApp → Notifications पर जाएं
- Allow Notifications को ऑन करें
- सभी अलर्ट (Lock Screen, Notification Center, Banners) इनेबल करें
Watch App में:
- iPhone पर Watch App खोलें
- Notifications सेक्शन में जाएं
- Mirror iPhone alerts from के नीचे WhatsApp को ऑन करें
More From GoodReturns

Silver Price Today: 3 मार्च को चांदी में भारी उतार-चढ़ाव! 20,000 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Chandra Grahan 2026: सूतक काल सुबह 6:23 से शुरू, जानें आपके शहर में कब लगेगा चंद्र ग्रहण

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Silver Price Today: 2 मार्च को चांदी की कीमत में 35,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Happy Holi Wishes: रंगों के इस खास त्योहार पर इन खूबसूरत संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को दें शुभकामनाएं

Gold Rate Today: चंद्र ग्रहण के दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications