Whatsapp Image Scam: आज के डिजिटल दौर में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ता जा रहा है। दुनियाभर में व्हाट्सएप ऐप का सबसे ज्यादा लोग यूज करते हैं और अब इस ऐप के यूजर्स हैकर्स के निशाने पर आ गए है। हैकर्स व्हाट्सएप इमेज स्कैम का यूज करके आपके पैसे उड़ा सकते हैं।

तेजी से हो रहे है ये नया स्कैम
इस स्कैम में हैकर्स किसी फोटो या इमेज के जरिए आपके फोन से जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं। जब आप उस फोटो को डाउनलोड या ओपन करते हैं, तो आपके डेटा तक उनकी पहुंच बन सकती है। इस तरह की ठगी से बचने के लिए जरूरी है कि आप किसी भी अनजान नंबर से आई इमेज को बिना चेक करे न खोलें।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने ऐसी फ्रॉड इमेज डाउनलोड करने के बाद करीब 2 लाख रुपये गंवा दिए। उसे यह अंदाजा तक नहीं था कि एक फोटोउसके बैंक खाते को खाली कर देगी।
क्या है व्हाट्सएप इमेज स्कैम?
अभी तक ऐसे कई मामले सामने आए थे जिसमें फिशिंग लिंक और ओटीपी से लोगों के साथ धोखाधड़ी की जा रही थी। लेकिन अब साइबर अपराधियों ने ठगी का तरीका बदल दिया है। इस बार निशाना इमेज फाइल के जरिए बनाया जा रहा है।
इस नए "व्हाट्सएप इमेज स्कैम" में हैकर्स एक खास तरीके का इस्तेमाल करते हैं जिसे स्टेग्नोग्राफी (Steganography) कहा जाता है। यह एक पुरानी तकनीक है, जिसका यूज पहले हिंडन इंफोर्मेशन को छिपाने के लिए किया जाता था। अब साइबर अपराधी इसी तकनीक से खतरनाक सॉफ्टवेयर (मैलवेयर) को साधारण दिखने वाली ईमेज में छिपाकर भेजते हैं।
आपके फोन से चोरी हो सकती है सभी जानकारी
जब यूजर उस इमेज को डाउनलोड करता है, तो उसके फोन में वह मालवेयर बिना किसी चेतावनी के घुस जाता है। यह वायरस फोन की सुरक्षा व्यवस्था को भी चकमा दे सकता है और यूजर को इसका पता तक नहीं चलता है।
जैसे ही कोई यूजर इस तरह की इमेज को अपने फोन में खोलता है, वैसे ही उस इमेज में छिपा मैलवेयर चुपचाप फोन में इंस्टॉल हो जाता है वो भी बिना किसी अलर्ट के इंटॉल हो जाता है। TOI की रिपोर्ट के अनुसार, यह मालवेयर फिर फोन में मौजूद जानकारियां चुराने लगता है जैसे आपके सेव किए गए पासवर्ड, ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड), बैंकिंग डिटेल्स, और यहां तक कि यह बिना आपकी जानकारी के पैसों का लेनदेन भी कर सकता है।
इस तरह रखें जानकारी को सुरक्षित
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसे खतरनाक स्कैम से बचने के लिए कुछ आसान टिप्स को आप फॉलो कर सकते हैं। इसमें टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA), फोन और ऐप का सॉफ़्टवेयर अपडेट रखे, अपने फोन में एंटीवायरस ऐप इंस्टॉल करें। इसके अलावा अनजान नंबर से आई इमेज या फाइल को कभी न खोलें और ऑटो-डाउनलोड बंद करें। साथ ही, हर Unknown फाइल, लिंक या मैसेज को न खोलें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications