दुनियाभर में नए साल की धूम है. 1 जनवरी के साथ ही साल 2025 की शुरुआत हो गई है. इसके साथ कई बदलाव भी लागू हो गए हैं. इसमें WhatsApp ने भी बड़ा ऐलान किया है. इसके तहत चुनिंदा फोन में अब यह ऐप नहीं चलेगा. यह बदलाव आज 1 जनवरी की रात से ही लागू हो गया है.
इन फोन में नहीं चलेगा व्हाट्सएप
मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने बताया कि वह नए साल में पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फ़ोन के लिए सपोर्ट बंद कर देगा. इसके तहत 1 जनवरी, 2025 से Android 4.4 किटकैट और इससे पहले के iOS वर्जन पर चलने वाले डिवाइस WhatsApp के साथ नहीं संगत रहेंगे. इसका मतलब है कि ऐसे डिवाइस वाले यूजर्स को ऐप को यूज करते रहने के लिए नए मॉडल में अपग्रेड करना होगा.
एंड्रॉयड डिवाइस पर असर
इस बदलाव से कई एंड्रॉयड मॉडल पर असर होंगे. इनमें सैमसंग गैलेक्सी एस3, सैमसंग गैलेक्सी नोट 2 और मोटोरोला मोटो जी (पहली पीढ़ी) शामिल हैं. इसके अलावा, एचटीसी वन एक्स, एचटीसी डिजायर 500, एचटीसी डिजायर 601, एलजी नेक्सस 4, एलजी जी2 मिनी, एलजी एल90 और सोनी एक्सपीरिया जेड सीरीज भी अनसपोर्टेड डिवाइस की लिस्ट में हैं.

कंपनी की ओर से लिया गया यह फैसला पुराने फोन से जुड़ी सेफ्टी चिंताओं की वजह से लिया गया है. इन डिवाइस में व्हाट्सएप के लेटेस्ट अपडेट और फैसिलिटी का सपोर्ट करने की क्षमता नहीं होती है. नतीजतन, वे डेटा उल्लंघन और अन्य सुरक्षा मुद्दों के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं.
किन iPhone मॉडल्स पर होगा असर
5 मई 2025 से iOS 15.1 या उससे पुराने वर्जन वाले iPhone पर भी WhatsApp काम करना बंद कर देगा. खास तौर पर, यह iPhone 5, iPhone 6 और iPhone 6 Plus जैसे मॉडल पर असर पड़ेगा. इन मॉडल के यूजर्स को अपने डिवाइस को तुरंत अपग्रेड करना चाहिए.
दरअसल, इस फैसले की मुख्य वजह अपडेटेड ऑपरेटिंग सिस्टम में उपलब्ध नई तकनीकों का फायदा उठाकर सेफ्टी को बढ़ाना है. ये सिस्टम डेटा चोरी और अन्य कमज़ोरियों के खिलाफ़ बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं और साथ ही व्हाट्सऐप के नवीनतम फ़ीचर तक पहुँच प्रदान करते हैं.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications