आज के समय में लोन लेना आसान हो गया है, लेकिन अगर अचानक आपकी आमदनी रुक जाए, जैसे नौकरी चली जाए, बिजनेस में घाटा हो या कोई अन्य इमरजेंसी आ जाए तो लोन चुकाना चुनौती बन सकता है। ऐसे में घबराने के बजाय सही कदम उठाकर इस स्थिति से निकला जा सकता है।
यह जरूरी है कि आप समय रहते समाधान खोजें और कर्ज के बोझ को और बढ़ने से रोकें। आइए जानते हैं ऐसे कुछ अच्छे तरीके जिनसे आप लोन का बोझ हल्का कर सकते हैं।

बैंक से बातचीत करें जानकारी छुपाएं नहीं
सबसे पहला और जरूरी कदम है कि आप जिस बैंक से लोन लिया है, उनसे सीधे संपर्क करें। कई लोग इस स्थिति में बैंक से दूर भागने लगते हैं, जो कि सबसे बड़ी गलती होती है।
आप बैंक को ईमेल लिखकर या शाखा में जाकर अपने मौजूदा हालात की जानकारी दें। उन्हें बताएं कि आप अस्थायी रूप से EMI भरने में असमर्थ हैं और कुछ समय की राहत चाहते हैं। अक्सर बैंक ग्राहकों को 3 से 12 महीने तक की छूट देते हैं या किस्तों में बदलाव करने के लिए तैयार रहते हैं।
EMI घटवाने के लिए लोन रीस्ट्रक्चरिंग कराएं
अगर आपकी इनकम पहले से कम हो गई है और मौजूदा EMI चुकाना कठिन हो रहा है, तो आप लोन रीस्ट्रक्चरिंग का विकल्प चुन सकते हैं। इस प्रक्रिया में बैंक आपके लोन की अवधि को बढ़ा देता है, जिससे मासिक किस्त की राशि कम हो जाती है। यह विकल्प खासतौर पर उन लोगों के लिए मददगार होता है जिनकी नौकरी तो है लेकिन सैलरी घट गई है या खर्च बढ़ गए हैं।
बैलेंस ट्रांसफर: कम ब्याज में नया मौका
अगर आपके लोन पर ब्याज दर ज्यादा है, तो दूसरे बैंक में बैलेंस ट्रांसफर कराना एक अच्छा उपाय हो सकता है। कई बैंक कम ब्याज दर पर पुराने लोन को ट्रांसफर करने की सुविधा देते हैं और कभी-कभी अतिरिक्त लोन भी प्रदान करते हैं।
यह अतिरिक्त धन आपकी दूसरी ज़रूरतों को पूरा करने में मदद कर सकता है। ध्यान रखें कि इस प्रक्रिया में कुछ शुल्क लग सकते हैं, लेकिन यदि EMI में बड़ी कटौती हो रही हो तो यह फायदेमंद होता है।
वन टाइम सेटलमेंट: जब कोई रास्ता न बचे
अगर आपकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है और आप लोन चुकाने की स्थिति में बिल्कुल नहीं हैं, तो वन टाइम सेटलमेंट (OTS) का विकल्प बचता है।
इसमें बैंक कुछ निश्चित राशि लेकर बाकी बकाया माफ कर देता है। उदाहरण के लिए अगर आपका 1 लाख रुपए बकाया है, तो बैंक 60-70 हजार लेकर लोन खाता बंद कर सकता है। यह विकल्प अंतिम हो सकता है, क्योंकि इससे आपके क्रेडिट स्कोर पर असर पड़ेगा।
नया लोन न लें पुराने को समझदारी से निपटाएं
कई लोग एक लोन चुकाने के लिए दूसरा लोन ले लेते हैं, जो कि बड़ी भूल हो सकती है। इससे आप कर्ज के चक्रव्यूह में फंस सकते हैं, जहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। सही तरीका है कि आप अपने खर्चों की समीक्षा करें, गैर-जरूरी खर्चों को रोकें और सिर्फ मूल जरूरतों पर ध्यान दें।
डिजिटल टूल्स का करें यूज
EMI भुगतान की ट्रैकिंग, खाते की निगरानी और खर्चों का विश्लेषण करने के लिए आप नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल करें। इससे आपको अपनी वित्तीय स्थिति को समझने और सही निर्णय लेने में मदद मिलेगी।
होशियारी और ईमानदारी से काम लें
आर्थिक संकट जीवन का हिस्सा हो सकता है, लेकिन इससे निकलना असंभव नहीं है। जरूरत है तो सही जानकारी योजना और समय पर निर्णय लेने की। लोन चुकाने में देरी से बचें बैंक से सहयोग लें और व्यावहारिक समाधान अपनाएं। इससे आप धीरे-धीरे दोबारा आर्थिक स्थिरता की ओर बढ़ सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
