Budget वाले दिन झटका देता है Sensex, जानिए और बच कर रहिए

नई दिल्ली। बजट देश की आर्थिक दिशा को आगे बढ़ाने का सबस महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। ऐसे में इसे शेयर बाजार भी काफी गंभीरता से लेता है। लेकिन कई बार यह होता है कि शेयर बाजार बजट के प्रस्तावों का ठीक से आंकलन नहीं कर पाता है और निराशजनक परिणाम देने लगता है। यही कारण है कि अगर पिछले 10 साल के बजट वाले दिन शेयर बाजार की चाल पर नजर डाली जाए तो केवल यह 3 बार ही बढ़ा है, बाकी 7 बार तो यह काफी ज्यादा ही गिरा है। जहां तक पिछले साल की बात है तो यह बजट वाले दिन सेंसेक्स 900 अंक गिर गया था।

Budget 2021

निर्मला सीतारमण के दोनों बजट के दिन गिरा है शेयर बाजार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसस पहले दो बार बजट पेश किया है। वहीं इन दोनों ही बार बजट वाले दिन शेयर बाजार में गिरावट दर्ज हुई है। अंतरिम बजट के समय 5 जुलाई 2019 को सेंसेक्स 395 अंक गिरा तो वहीं पिछले साल यानी 1 फरवरी 2020 को बजट वाले दिन सेंसेक्स 900 अंक टूट गया था।

जानिए और आंकड़े

2010 से लेकर 2012 तक प्रणव मुखर्जी के समय बजट के दिन सेंसेक्स 2 बार गिरा था। इसके अलावा पी. चिदंबरम ने 28 फरवरी 2013 को बजट पेश किया था, जिसके बाद सेंसेक्स 291 अंक टूट गया था। अरुण जेटली ने 2014 से 2018 के बीच 5 बजट पेश किया था और इसमें से 2 बार सेंसेक्स में तेजी दर्ज हुई थी।

जानें पिछले 10 बजट वाले दिन सेंसेक्स की चाल

26 फरवरी 2010 को सेंसेक्स 175 अंक गिरा था
28 फरवरी 2011 को सेंसेक्स 123 बढ़ा था
16 मार्च 2012 को सेंसेक्स 220 अंक गिरा था
28 फरवरी 2013 को सेंसेक्स 291 अंक गिरा था
10 जुलाई 2014 को सेंसेक्स 72 अंक गिरा था
28 फरवरी 2015 को सेंसेक्स 141 अंक बढ़ा था
29 फरवरी 2016 को सेंसेक्स 52 अंक गिरा था
01 फरवरी 2017 को सेंसेक्स 476 अंक बढ़ा था
01 फरवरी 2018 को सेंसेक्स 59 अंक गिरा था
05 जुलाई 2019 को सेंसेक्स 395 अंक गिरा था
01 फरवरी 2020 900 अंक गिरा था

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+