मुंबई। दुनियाभर में कोरोना वायरस के गहराते प्रकोप और कच्चा तेल की कीमतों को लेकर छिड़ी जंग के कारण वैश्विक बाजारों में मची उथल-पुथल के बीच भारतीय शेयर बाजार पर इस सप्ताह भी बिकवाली का भारी दबाव रहा। आशावादी विदेशी संकेतों से सप्ताह के अंत में हालांकि जबरदस्त रिकवरी आई, फिर भी लगातार चौथे सप्ताह प्रमुख संवेदी सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी में बीते सप्ताह के मुकाबले नौ फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही। निफ्टी 10,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुआ।

कोरोना वायरस के कहर से इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजार में कोहराम मचा रहा, जिसके चलते बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सप्ताह के मुकाबले 3,473.14 अंकों यानी 9.24 फीसदी लुढ़ककर 34,103.48 पर बंद हुआ।
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सप्ताह के मुकाबले 1,034.25 अंकों यानी 9.41 फीसदी लुढ़ककर 9,955.20 पर ठहरा।
बीएसई मिड-कैप सूचकांक पिछले सप्ताह के मुकाबले 1,588.75 अंकों यानी 11.17 फीसदी लुढ़ककर 12,638.74 पर ठहरा, जबकि स्मॉल-कैप सूचकांक 1,568.56 अंकों यानी 11.77 फीसदी लुढ़ककर 11,761.22 पर बंद हुआ।
सप्ताह की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। निराशाजनक विदेशी संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को कोहराम का आलम बना रहा और बिकवाली के भारी दबाव में सेंसेक्स पिछले सत्र से 1,941.67 अंकों यानी 5.17 फीसदी की गिरावट के साथ 35,634.95 पर बंद हुआ और निफ्टी 538 अंक यानी 4.90 फीसदी टूटकर 10,451.45 पर रुका। अगले दिन मंगलवार को होली के त्योहार पर अवकाश होने के कारण घरेलू शेयर बाजार बंद रहा।
हालांकि बुधवार को भारी उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 62.45 अंकों यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 35,697.40 पर बंद हुआ और निफ्टी में भी मामूली बढ़त रही। निफ्टी पिछले सत्र से महज 6.95 अंकों यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 10,458.40 पर बंद हुआ।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा कोरोना वायरस को विश्वव्यापी महामारी के रूप में घोषित किए जाने और अमेरिका द्वारा यूरोप की यात्रा करने पर रोक की घोषणा के बाद गुरुवार को वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे भारतीय शेयर बाजार भी प्रभावित रहा।
सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 2,919.26 अंकों यानी 8.18 फीसदी की गिरावट के साथ 32,778.14 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 868.25 अंकों यानी 8.30 फीसदी की गिरावट के साथ 9,590.15 पर बंद हुआ।
भारी उतार-चढ़ाव के बीच शुक्रवार को सेंसेक्स हालांकि पिछले सत्र से 1,325.34 अंकों यानी 4.04 फीसदी की तेजी के साथ 34,103.48 पर बंद हुआ और निफ्टी 365.05 अंकों यानी 3.81 फीसदी की बढ़त के साथ 9,955.20 पर बंद हुआ।
दुनियाभर में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते वैश्विक बाजार से मिले निराशाजनक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली के भारी दबाव में सेंसेक्स और निफ्टी में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के कारण निचला सर्किट लगने के कारण बीएसई और एनएसई पर कारोबार 45 मिनट तक रुका रहा। हालांकि कारोबार दोबारा शुरू होने पर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में जबरदस्त रिकवरी आई।
यह भी पढ़ें : जानिए शेयर बाजार में कब लगता है अपर सर्किट, रुक जाता है कारोबार
More From GoodReturns

Share Market का नया नियम: 3:15 बजे के बाद बदल गई ट्रेडिंग, नए क्लोजिंग ऑक्शन में कैसे बनाएं कमाई की रणनीति?

Jefferies की बड़ी भविष्यवाणी! Gold या Stocks? Chris Wood ने बताया कहां बनेगा ज्यादा पैसा!

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

Urban Company के शेयरों में 18% की तूफानी तेजी! Morgan Stanley ने दी खरीदारी की सलाह!

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!



Click it and Unblock the Notifications