Whatsapp Pay: व्हाट्सएप एंड्रॉइड फोन के लिए सबसे अच्छा एंड्रॉइड मैसेजिंग ऐप है। भारत में व्हाट्सएप मनी ट्रांसफर की सुविधा भी देता है। Whatsapp Pay पेमेंट के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) फ्रेमवर्क का उपयोग करता है। Whatsapp Pay यूजर्स को पैसे भेजने और रिसिव करने की सुविधा देता है। व्हाट्सएप पे से पैसे भेजने और प्राप्त करने के तरीके पर एक नजर डालते हैं।

Whatsapp Pay क्या है
Whatsapp Pay व्हाट्सएप मैसेजिंग ऐप द्वारा शुरू की गई एक भुगतान सेवा है। यह Google Pay, Paytm, PhonePe और अन्य ऑनलाइन भुगतान प्लेटफ़ॉर्म के की तरह ही काम करती है। इसका पेमेंट UPI पर आधारित है। व्हाट्सएप के नए वर्जन में यह सुविधा उपलब्ध है।
अकाउंट कैसे सेट अप करें
- व्हाट्सएप खोलें और ऐप के ऊपर दाईं ओर तीन बिंदुओं पर क्लिक करें।
- अब, 'भुगतान' विकल्प चुनें।
- 'भुगतान विधि जोड़ें' चुनें।
- 'स्वीकार करें और जारी रखें' पर क्लिक करें
- बैंक का चयन करें
- पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सत्यापन के लिए एक एसएमएस भेजा जाएगा।
- सत्यापन के बाद, भुगतान करने के लिए एक यूपीआई पिन सेट करें।

क्या है पेमेंट करने और रिसिव करने का प्रोसेस
- व्हाट्सएप खोलें
- उस संपर्क का चयन करें जिसे आप पैसे भेजना चाहते हैं और चैट खोलें
- क्लिप आइकन पर क्लिक करें
- अब, भुगतान विकल्प का चयन करें।
- पैसा डाले
- यूपीआई पिन दर्ज करें अब पैसा पेमेंट हो जाएगा
क्यूआर कोड के माध्यम से पैसे कैसे भेजे
- व्हाट्सएप खोलें
- 'अधिक विकल्प' पर क्लिक करें
- भुगतान चुनें' और फिर 'क्यूआर कोड' पर टैप करें
- क्यूआर कोड को स्कैन करें
- राशि दर्ज करें
- अब अपना यूपीआई पिन डालें
Whatsapp Pay यूपीआई आईडी पर कैसे भेजे पैसे
- व्हाट्सएप खोलें
- सेटिंग में जाएं और 'सेंड पेमेंट्स' पर टैप करें या आप उस कॉन्टैक्ट की चैट खोल सकते हैं जिसे आप पैसे भेजना चाहते हैं और क्लिप आइकन पर क्लिक करें
- अब 'सेंड टू ए यूपीआई आईडी' चुनें
- UPI आईडी दर्ज करें और सत्यापित करें
- पैसे डाले
- अब अपना यूपीआई पिन डालें
More From GoodReturns

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

30 से 180 दिनों के लिए निवेश: लिक्विड फंड्स, आर्बिट्राज या FD—कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?



Click it and Unblock the Notifications