Trade Setup For Today: अगर बात करते हैं आज की यानी 3 अप्रैल 2024 की तो ग्लोबल बाजारों से काफी कमजोर संकेत देखने को मिल रहे हैं। वहीं गिफ्ट निफ्टी में भी गिरावट देखने को मिली है। वहीं निफ्टी की बात की जाए तो इसमें शुरुआती तेजी के बाद फिलहाल थोड़ी स्थिरता देखने को मिल रही है। वहीं गिफ्ट निफ्टी की बात की जाए इसमें 100 पॉइंट्स की गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार को निफ्टी 100 अंको के अंदर कारोबार करता नजर आया।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें निफ्टी के लिए 22,400 के स्तर पर सपोर्ट मिल रहा है। अगर बात करें कल यानी मंगलवार की तो निफ्टी 22500 पॉइंट्स के स्तर को पार कर गया था, लेकिन फिर बाद में इसमें गिरावट देखने को मिली। विशेषज्ञों की माने तो इस गिरावट को कमजोरी नहीं कहा जा सकता है।

आज वैश्विक बाजार के लिए कमजोर संकेत मिल रहे हैं। वही बात की जाए कच्चे तेल के दाम और सोने की कीमतों में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मिडकैप इंडेक्स और स्मॉल कैप इंडेक्स में लगातार तेजी देखने को मिल रहे है।
अगर बात करें मीडकैप इंडेक्स की तो इसमें लगातार 7 दिनों से खरीदारी जारी है। और यह अपने निचले स्तर से करीब 4000 अंक तक ऊपर उठ चुका है। वहीं अगर स्मॉल कैप इंडेक्स की बात करते हैं तो इसमें भी लगातार तेजी देखी जा रही है और यह अपने लो लेवल से 1650 पॉइंट्स पर पहुंच जा चुका है।
ग्लोबल मार्केट्स से मिल रहे इंडीकेशन
अगर बात करें अमेरिकी बाजारों की तो यहां पर सब की नजर अर्थव्यवस्था की स्थिति और कच्चे तेल की कीमतों पर टिकी हुई है। कल अमेरिका के शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिली है और इसका कारण इंटरेस्ट रेट को लेकर लोगों की चिंता को बताया जा रहा है। विशेषज्ञों की मान्य तो इस बार फेड के द्वारा ब्याज दरों में कटौती नहीं भी की जा सकती है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि डाओ जोंस में कल 396 अंक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं नैस्डैक 156 अंकों की कमजोरी के साथ बंद हुआ। अगर बात की जाए S&P 500 की तो लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ है।
क्रूड ऑयल की प्राइस में आई तेजी
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। ब्रांड कोड 89 डॉलर प्रति बैरल पहुंच चुका है।
सोने के दाम भी मार रहे उछाल
फिलहाल सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है और गोल्ड एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है। सोने की बढ़ती कीमतों का मुख्य कारण में दिल्ली लिस्ट में हो रहा तनाव और डॉलर में मजबूती के साथ फेड रेट में कटौती को लेकर अपडेट शामिल हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें की दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों के द्वारा भी सोने की खरीद बढ़ गई है। सोने से भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी उछाल मार रहा है।
एनएसई ने घटाया लॉट साइज
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निफ्टी ने अपना लॉट साइज कर दिया है। वहीं मिडकैप सिलेक्ट का लोट साइज 75 से घटकर 50 कर दिया गया है। वहीं फिर निफ्टी का लॉट साइज पहले 40 था और अब 25 कर दिया गया है। लॉट साइज में यह बदलाव 26 अप्रैल से मान्य होगा।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications