Trade Setup For Today: अगर बात करते हैं आज की यानी 4 अप्रैल 2024 की तो ग्लोबल बाजारों से काफी ठीक संकेत देखने को मिल रहे हैं। वहीं गिफ्ट निफ्टी में भी तेजी देखने को मिली है। वहीं निफ्टी की बात की जाए तो इसकी शुरुआत आज रिकॉर्ड स्तर पर हो सकती है। सोने और क्रूड ऑयल में रिकॉर्ड तेजी के अलावा चौथे क्वार्टर के रिजल्ट का असर भी आज मार्केट पर देखने को मिल सकता है। बुधवार को बैंक निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार सपाट स्तर प्रबंध हुए थे।
ग्लोबल मार्केट्स से मिल रहे इंडीकेशन
अगर बात करें अमेरिकी बाजारों की तो यहां पर सब की नजर अर्थव्यवस्था की स्थिति और कच्चे तेल की कीमतों पर टिकी हुई है। कल अमेरिका के शेयर बाजार में मामूली तेजी देखने को मिली है। अमेरिकी बाजार में लोगों का रुझान भी दिख रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि डाओ जोंस में कल गिरावट दर्ज की गई। वहीं नैस्डैक 156 अंकों की कमजोरी के साथ बंद हुआ। अगर बात की जाए S&P 500 की, तो ये तेजी के साथ बंद हुए हैं।
वहीं एशियाई बाजारों में कल भी गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन आज इनमें तेजी देखने को मिल रही है। जापान का निक्केई 1.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,000 के पार पहुंच चुका है। वहीं चीन और हांगकांग के शेयर बाजार आज बंद हैं।
सोने के दाम भी मार रहे उछाल
फिलहाल सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है और गोल्ड एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है। सोने की कीमत 2300 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई है। इस साल सोने में अब तक 11 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिल रही है।
क्रूड ऑयल की कीमत इतनी तेज
अगर बात की जाए कच्चे तेल के दाम और सोने की कीमतों कीमतों की इनमें लगातार तेजी दर्ज की जा रही है। इस समय कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच चुकी हैं। पिछले महीने के मुकाबले कच्चे तेल की कीमतें लगभग 10 प्रतिशत तक उपर जा चुकी हैं।
इन स्टॉक्स पर रखें नजर
आज आपकी केईसी इंटरनेशनल, फेडरल बैंक, लार्सन और टूब्रो फाइनेंस, आरबीएल बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, वेदांत और एवेन्यू सुपरमार्ट्स जैसे स्टॉक पर नजर रख सकते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक आज इन स्टॉक में तेजी देखने को मिल सकती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
