Digital Gold: इन दिनों लगातार सोने के भाव में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मंगलवार को गोल्ड अपने पने उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से छेड़े गए ट्रेड वॉर की चिंता के बीच सर्राफा बाजार में सोने के रेट उछाल बना हुआ है। टैरिफ वॉर की वजह से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं।

बीते कई सप्ताह में सोने और चांदी के दाम में उछाल देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी इंडेक्स यानी MCX पर भी गोल्ड 90,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच के कारोबार कर रहा है। ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार लगभग 3,007.49 डॉलर प्रति औंस के करीब है। डिजिटल गोल्ड आखिर है क्या और क्या इसमें निवेश करने का यह सही समय है?
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार मुथूट पप्पाचन ग्रुप के प्रीशियस मेटल्स बिजनेस के सीईओ केयूर शाह की सलाह अनुसार इन दिनों गोल्ड अपने हाई रिकॉर्ड के साथ कारोबार कर रहा है। आज यानी मंगलवार को कॉमेक्स पर गोल्ड 3,000 डॉलर से ऊपर ऑलटाइम हाई के साथ कारोबार कर रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार राष्ट्रपति ट्रंप की नई टैरिफ धमकियों के बीच सुरक्षित निवेश की मांग और लगातार खरीदारी के साथ-साथ बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण मंगलवार को सोने में तेजी जारी रही। भू-राजनीतिक उथल-पुथल के दौरान कीमत बनाए रखने के इतिहास के साथ इस साल अब तक सोने की कीमत में 14% की वृद्धि देखी गई है। जब से अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बने हैं, उस समय से गोल्ड में बहुत ज्यादा फेरबदल बना हुआ है। वहीं, गोल्ड ने 14 मौकों पर रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल की है।
डिजिटल सोना एक तेजी से उभरता हुआ विकल्प है, डिजिटल गोल्ड के विकल्प आने के बाद से इसमें निवेश करने वालों को अच्छा मौका मिला है। हर कोई आज के समय में अपनी संपत्ति को सुरक्षित रखने और डिजिटल सोने तक आसान पहुंच के जरिए से इसे इसे और बढ़ाने की पूरी कोशिश कर रहा है।
इसमें निवेश करने की कोई बॉउन्ड्री नहीं है इसमें बड़े-बड़े इन्वेस्टर हो या कोई नया व्यक्ति कोई निवेश कर सकता है। आज के इस दौर में डिजिटल सोना वैल्यूएबल कीमत को लाता है और फिजिकल गोल्ड के मालिकी की कठिनाइयों के बिना दुनिया की सबसे स्थिर संपत्तियों में से एक में निवेश करने की इजाजत देता है।
डिजिटल सोना लोगों के सोने में निवेश करने के तरीके में बदलाव ला रहा है, क्योंकि यह धातु कीमती है और डिजिटल सुविधा के साथ इसका कॉमबिनेशन है। यह निवेश के उद्देश्यों के लिए सोने को अधिक बेहतर, सुरक्षित और ठोष बना रहा है, जो आज के निवेशकों को आकर्षित कर रहा है जो सादगी और स्थिरता दोनों चाहते हैं।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
