नई दिल्ली। मंगलवार को पेट्रोल और डीजल दोनों के रेट बढे। आज पेट्रोल का दाम 10 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 75.14 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं डीजल का रेट 18 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 67.96 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं 1 जनवरी 2019 से लेकर 31 दिसंबर 2019 के बीच पेट्रोल जहां 5.17 रुपये महंगा हो गया, वहीं डीजल का दाम इसी दौरान 8.96 रुपये लीटर बढ़ गया। आइये जानते हैं पहले आज की पेट्रोल और डीजल की कीमत फिर 1 जनवरी 2019 को कितनी थी कीमत।
जानें आज के पेट्रोल और डीजल के रेट
-दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 75.14 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 67.96 रुपये प्रति लीटर पर है।
-कोलकाता में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 77.79 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 70.38 रुपये प्रति लीटर पर है।
-मुम्बई में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 80.79 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 71.31 रुपये प्रति लीटर पर है।
-चेन्नई में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 78.12 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 71.86 रुपये प्रति लीटर पर है।
जाने 2019 में कितना बढ़ा पेट्रोल और डीजल का रेट
पेट्रोल
1 जनवरी 2019 को दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत : 69.97 प्रति लीटर
31 दिसंबर 2019 को दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत : 75.14 प्रति लीटर 1 साल में
दिल्ली में कितना महंगा हुआ पेट्रोल : 5.17 रुपये प्रति लीटर
डीजल
1 जनवरी 2019 को दिल्ली में 1 लीटर डीजल की कीमत : 59.70 प्रति लीटर
31 दिसंबर 2019 को दिल्ली में 1 लीटर डीजल की कीमत : 67.96 प्रति लीटर
1 साल में दिल्ली में कितना महंगा हुआ डीजल : 8.96 रुपये प्रति लीटर
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
More From GoodReturns

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम



Click it and Unblock the Notifications