झटका : शनिवार को डीजल हुआ और महंगा, जानें अपने शहर के रेट

नई दिल्ली। शनिवार को जहां पेट्रोल का रेट स्थिर रहा, वहीं डीजल का रेट बढ़ गया। आज पेट्रोल का दाम 74.74 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वहीं डीजल का रेट 17 पैसे प्रति लीटर और महंगा होकर 67.41 रुपये प्रति लीटर हो गया। सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियमम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं, और जारी करती हैं।

petrol

जानें आज के पेट्रोल और डीजल के रेट

-दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 74.74 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 67.41 रुपये प्रति लीटर पर है।

-कोलकाता में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 77.40 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 69.83 रुपये प्रति लीटर पर है।

-मुम्बई में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 80.40 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 70.73 रुपये प्रति लीटर पर है।

-चेन्नई में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 77.70 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 71.27 रुपये प्रति लीटर पर है।

कीमत तय करने का ये है आधार

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का

खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।

डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन

डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

यह भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल : जानिए सरकार ने पूरे साल कितना बढ़ाया रेट और टैक्स

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+