
Thematic Funds and Sectoral Funds: आज के समय में निवेश के तमाम विकल्प उपलब्ध हैं। निवेशक भी अपने पैसों को निवेश करने के लिए कई सारे फंडो का चुनाव करते हैं। जानकारों के हिसाब से तमाम निवेश विकल्पो में सबसे सुरक्षित ऑप्शंस में से एक Mutual Funds है। यह भी कई प्रकार के होते हैं। जैसे मान लिजिए आप एक ही थीम वाले वाले अलग-अलग शेयरों में निवेश करना चाहते हैं, तो उन्हें थीमैटिक फंड्स (Thematic Funds) के नाम से जाना जाता है। वहीं अगर आप किसी विशेष इंडस्ट्री या सेक्टर के शेयरो में निवेश करना चाहते हैं, तो उसे सेक्टोरल फंड्स (Sectoral Funds) में निवेश करना कहा जाता है। चलिए आपको इन दोनो फंडो के विषय में विस्तार से बताते हैं।
क्या होते हैं Thematic Funds
जब आप किसी कॉमन थीम वाले फंड्स में निवेश करते हैं, तो उसे थीमैटिक फंड्स (Thematic Funds) में निवेश करना कहते हैं। इस कैटेगरी में हाउसिंग, टूरिज्म, मेक इन इंडिया जैसे फंड्स शामिल किए जा सकते हैं। मान लिजिए की अगर आप हाउसिंग थीम के फंड्स में निवेश करते हैं, तो इसमें सीमेंट, स्टील, पेंट, हाउसिंग फाइनेंस से जुड़ी कंपनियों में शामिल होंगी। इस तरह के फंड में निवेश करने के लिए टॉप-डाउन अप्रोच को फॉलो किया जाता है। निवेश करने वक्त टॉप-डाउन अप्रोच रखा जाता है, जिसमें अलग-अलग सेक्टर से एक ही थीम वाले फंड्स में निवेश किया जाता है.
क्या होते हैं Sectoral Fund
जब आप किसी स्पेशल इंडस्टी ग्रुप या सेक्टर से जुड़े शेयरों में निवेश करने वाले फंड में निवेश करते हैं तो, उन्हें सेक्टोरल फंड के नाम से जाना जाता है। इस तरह के फंड में निवेश करने का मतलब होता है कि आप उस सेक्टर में होने वाले ग्रोथ से पैसा कमाना चाहते हैं। इस तरह के फंड में अनुभवी निवेशकों को ही निवेश करना चाहिए।
थीमैटिक और सेक्टोरल फंड में अंतर
थीमैटिक फंड (Thematic Funds) में निवेश करने वाले इन्वेस्टर्स एक ही थीम वाले फंड में डायवर्सिफाइड निवेश करना पसंद करते हैं। वहीं अगर बात सेक्टोरल फंड (Sectoral Fund) की करें तो इसमे एक ही सेक्टर के अलग-अलग स्टॉक मे निवेश किया जाता है। थीमैटिक फंड में अलग-अलग सेक्टर के कॉम्बिनेशन में निवेश किया जाता है। सेक्टोरल में एक तरह के सेक्टर में ही निवेश किया जाता है।
इन बातों का रखे ध्यान
- ज्यादा जोखिम ज्यादा रिटर्न वाले फंड में निवेश करने से बचना चाहिए
- अनुभवी निवेशक के लिए रिस्क के साथ निवेश करना बेहतर होता है
- निवेशकों को फंड में एंट्री और एग्जिट की जानकारी जरूर होनी चाहिए
- 5-7 साल के लंबे निवेश से होगा बेहतर फायदा
- 10-15 प्रतिसत तक किया जा सकता है निवेश
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications