FD : आपने भी अगर बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) कराया है, तो फिर आप स्पेशल एफडी के बारे में जानते ही होंगे। एफडी पर अधिक ब्याज देने के लिए कई सारे बैंकों ने स्पेशल एफडी स्कीम लॉन्च की है। एफडी हमेशा से ही निवेश का एक बेहतर और सुरक्षित ऑप्शन रहा है। एफडी की ब्याज की दरों में पिछले कुछ समय में काफी बढ़ोतरी हुई है जिस वजह से एफडी एक बार फिर सभी आयु के लोगों के लिए पहली पसंद बनती जा रही है।
अगर आप भी एफडी में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं, तो फिर आपको इसके बारे में पता होना चाहिए कि स्पेशल एफडी क्या होती है और नॉर्मल एफडी और स्पेशल एफडी में क्या अंतर होता हैं, तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।

इसमें जमा राशि को आपको एक लिमिटेड वक्त तक छोड़ना पड़ता है। बैंक की तरफ से इस अवधि में जमा राशि में ब्याज दिया जाता है। दरअसल, एफडी का उद्देश्य किसी खास परिस्थिति से निपटने के लिए सेविंग करना होता है।
हालांकि, जो तय वक्त होता है इस वक्त से पहले आपको एफडी से राशि निकालने की परमिशन नहीं होती है। मगर कुछ खास परिस्थिति होती है जिन परिस्थिति में आप इसमें जमा राशि को निकाल सकते हैं। अगर आप एफडी को तोड़ते हैं, तो फिर इसके लिए बैंक आपसे जुर्माना वसूल सकता है।
वही, अगर हम स्पेशल एफडी की बात करते हैं, तो फिर स्पेशल एफडी की शर्ते आम एफडी से अलग होती है। इस तरह की फिक्स्ड डिपॉजिट अतिरिक्त सीमाओं के अधीन हो सकती हैं, जैसे न्यूनतम जमा राशि, लंबी अवधि और खाता खोलने के लिए सीमित वक्त।
इस तरह के फिक्स्ड डिपॉजिट में ज्यादा रिटर्न होने के वजह से इन्वेस्टर्स के बीच काफी लोकप्रिय होती है। कई सारे बैंक है। जिन्होंने इस समय स्पेशल एफडी लॉन्च की है।
एचडीएफसी बैंक की स्पेशल एफडी वरिष्ठ नागरिक केयर में 5 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक की अवधि के लिए 7.75 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
एसबीआई की 400 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम अमृत कलश में सामान्य निवेशकों को 7.10 प्रतिशत जबकि, वरिष्ठ नागरिकों को 7.60 प्रतिशत की ब्याज दर से ब्याज मिल रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
