Interest Rates बैंक में पैसा निवेश करने वाले निवेशकों के लिए सबसे अहम सवाल होता है। आरबीआई के रेपो दर बढ़ाने के बाद एक बार फिर बैंकों ने ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की है। रेकरिंग डिपॉजिट यानी की RD में निवेश भारतीय लोगों को भाता रहा है। अब तीन बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, HDFC बैंक और ICICI बैंक में आरडी जमा पर और आकर्षक ब्याज दर मिलेगा। इन बैंको ने आरडी जमा पर ब्याज दर को अपडेट किया है।

Recurring Deposit ब्याज दर
ब्याज दर बढ़ाने के बाद बैंक अब आरडी ग्राहकों को 4.25 प्रतिशत से 6.25 प्रतिशत की रेंज में ब्याज दर उपलब्ध करा रहे हैं। भारत के प्रमुख बैंक आरडी जमा के लिए 6 महीने से लेकर 10 साल की अवधि का विकल्प देते हैं।
एसबीआई Recurring Deposit
भारतीय स्टेट बैंक ने आरडी जमा पर ब्याज दरों में बढोत्तरी की है। बैंक की बढ़ी हुई ब्याज दरें 22 अक्टूबर, 2022 से प्रभावी हैं। SBI अपने ग्राहकों को एक वर्ष से 10 वर्षों में मैच्योरिटी पिरियड वाले आरडी पर 6.10 प्रतिशत से 6.25 प्रतिशत तक की ब्याज दर की पेशकश कर रही है।
SBI Recurring Deposit interest rate- बैंक 1 वर्ष से अधिक और 2 वर्ष से कम के आरडी जमा पर 6.10 प्रतिशत ब्याज की पेशकश कर रहा है। 2 वर्ष से 3 वर्ष से कम की अवधि के आरडी जमा पर 6.25 प्रतिशत और 3 साल से 5 साल से कम अवधि के आरडी जमा पर 6.10 प्रतिशत की ब्याज दर एसबीआई देगा। अगर बात 5 साल से अधिक के अवधि के आवर्ती जमा की करें तो बैंक इसपर 6.10 प्रतिशत का ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
HDFC बैंक Recurring Deposit interest rate
एचडीएफसी बैंक ने भी सभी अवधि के लिए आवर्ती जमा पर अपनी ब्याज दरों में इजाफा किया है। एचडीएफसी बैंक में 6 महीने में मैच्योर होने वाली RD पर ग्राहकों को 4.50 प्रतिशत और 9 महीने में मैच्योर होने वाली RD पर ग्राहकों को 5.25 प्रतिशत की दर मिलेगी। बैंक ने 12 महीने में मैच्योर होने वाली आरडी पर ब्याज दर को बढ़ाकर 6.10 प्रतिशत कर दिया है। 15 महीने से 24 महीने के बीच पूरी होने वाली RD जमा पर अब ग्राहकों को 6.15 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। 90 महीने से 120 महीने के बीच पूरी होने वाली आरडी जमा पर 6.20 प्रतिशत का ब्याज दर मिलेगा। यह दरें 26 अक्टूबर से लागू हो रही हैं।
आईसीआईसीआई बैंक Recurring Deposit interest rate
आईसीआईसीआई बैंक ग्राहकों को 6 महीने से लेकर 10 साल तक की आरडी जमा योजना ऑफर करता है। एफडी के अवधि के आधार पर RD पर बैंक ग्राहकों को 6 महीने से लेकर अन्य अवधियों के लिए 4.25 प्रतिशत से 6.20 प्रतिशत तक का ब्याज मिलेगा। नई आरडी ब्याज दरें 8 अक्टूबर से प्रभावी हैं। बैंक की वेबसाइट के अनुसार आवर्ती जमा पर नई ब्याज दर 4.25 प्रतिशत से 6.20 प्रतिशत के बीच होगी।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
