Share Market Muhurat Trading 2022 : 24 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। वैसे तो हर त्योहार पर शेयर बाजार बंद रहता है। मगर दिवाली इलकौता ऐसा त्योहार है, जिस पर शेयर बाजार निवेशकों के लिए खुलता है। और न सिर्फ खुलता है, बल्कि ये बेहद खास रहता है। हालांकि शेयर बाजार दिवाली पर बंद ही रहता है। मगर शाम के समय लक्ष्मी जी की पूजा के बाद कुछ समय के लिए शेयर बाजार में कारोबार होता है, जिसे मुहूर्त ट्रेडिंग कहा जाता है। इस समय को शुभ माना जाता है। इस बार क्या है मुहूर्त ट्रेडिंग टाइम, आगे जानिए।
1 घंटे के लिए खुलता है शेयर बाजार
24 अक्टूबर 2022 को दिवाली है। उस दिन शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। उस दिन शेयर बाजार में केवल एक घंटे के लिए ट्रेडिंग होगी, जैसा कि आम तौर पर होती है। उस दिन शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशक निवेश कर सकते हैं। 24 अक्टूबर 2022 को दिवाली के शुभ अवसर पर मुहूर्त ट्रेडिंग का समय शाम सवा 6 बजे से सवा 7 तक रहेगा।
प्री-ओपन ट्रेडिंग
24 अक्टूबर को शाम 6 बजे से लेकर 6.10 बजे तक प्री-ओपन ट्रेडिंग सेशन होगा। ये सेशन हमेशा ही शेयर बाजार के खुलने से पहले रखा जाता है। दिवाली का दिन शुभ होता है। इसीलिए निवेशक कामना करते हैं कि शेयर बाजार में अगली दिवाली तक तेजी रहे। आम तौर पर मुहूर्त ट्रेडिंग में बिकवाली नहीं होती। बल्कि निवेशक स्टॉक्स में जम कर खरीदारी करते हैं।
2021 में कैसा रहा था शेयर बाजार
बीते वर्ष 4 नवंबर, 2021 को दिवाली थी। तब मुहूर्त ट्रेडिंग वाले सेंसेक्स 60000 के ऊपर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 17,921 पर रहा था। मगर बीते एक साल में शेयर बाजार में काफी गिरावट आई है। इसके कई कारण हैं। इनमें महंगाई, रूस यूक्रेन युद्ध, कर्ज की दरें बढ़ना, रुपये में कमजोरी और कच्चे तेल के दामों में उछाल शामिल है। पिछले साल के मुहूर्त ट्रेडिंग से सेंसेक्स 1,000 अंक और निफ्टी करीब 435 अंक नीचे है।
आज कैसा रहा शेयर बाजार
आज शेयर बाजार में तेजी के साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 146.59 अंक की तेजी के साथ 59107.19 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 25.30 अंक की तेजी के साथ 17512.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,567 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,634 शेयर तेजी के साथ और 1,779 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 154 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 132 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं। इसके अलावा 47 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
