Aadhaar: आज के सयम में आधार सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार का उपयोग आज सभी छोटे बड़े कामों में हैं। कई बार पॉकेट या पर्स में रखे आधार कार्ड के खोने का डर रहता है। अब इस समस्या को हल करने के लिए UIDAI ने mAadhaar एप्लिकेशन लॉन्च किया है जो नागरिकों को अपने आधार कार्ड को एप के माध्यम से कहीं भी ले जाने की अनुमति देता है। आइए mAadhaar ऐप डाउनलोड करने के तरीके के बारे में विस्तार से जानते हैं।

mAadhaar ऐप क्या है
mAadhaar ऐप यूआईडीएआई द्वारा लॉन्च किया गया एक आधिकारिक ऐप है। यह आधार कार्ड धारकों को अपने स्मार्टफोन में डेटा और तस्वीरें ले जाने की अनुमति देता है। आधार कार्ड रखने वाला व्यक्ति ऐप में अपनी प्रोफाइल जोड़ सकता है। प्रोफाइल जोड़ने के बाद जब चाहे और जहां चाहे आप इसका उपयोग कर सकते हैं। ऐप आपको पांच आधार प्रोफाइल बनाने की अनुमति देता है। आपका आधार कार्ड इसमें पासवर्ड प्रोटेक्टेट रहता है।
क्या हैं विशेषताएँ
- आधार डाउनलोड कर के रख सकते हैं।
- आधार को ऑफलाइन के बजाय ऑनलाइन कहीं भी दिखा सकते हैं।
- आधार में पता अपडेट कर सकते हैं।
- एक ही मोबाइल डिवाइस में परिवार के सदस्यों 5 सदस्यों के आधार कार्ड जोड़ सकते हैं।
- सेवा प्रदाताओं को पेपरलेस ईकेवाईसी या क्यूआर कोड दे सकते हैं।
- आधार को बायोमेट्रिक्स की मदद से सुरक्षित कर सकते हैं।
- एक वीआईडी बना सकते हैं जिससे आधार सेवाओं तक पहुंचने के लिए आधार के स्थान पर उपयोग किया जा सकता है।
- ऑफलाइन रहते हुए आधार एसएमएस सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।

mAadhaar ऐप कैसे डाउनलोड करें
एमआधार ऐप के आईओएस और एंड्रॉइड दोनों वर्जन उपलब्ध हैं। अपने स्मार्टफोन में mAadhaar ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इसे सर्च करें।
- प्लेस्टोर पर mAadhaar सर्च करें
- इंस्टॉल विकल्प चुनें।
- ऐप को को अनुमति दें।
- आपके फोन में ऐप डाउनलोड हो जाएगा।
- अपने ऐप के लिए 4 अंको को पासवर्ड बनाएं। हर बार जब आप ऐप एक्सेस करते हैं तो इस पासवर्ड की आवश्यकता होती है। यहां तक कि अगर आपका फोन चोरी हो जाता है, तो भी पासवर्ड आपका आधार सुरक्षित रखता है।

mAadhaar ऐप में प्रोफाइल कैसे जोड़ें
- mAadhaar ऐप पर जाएं।
- 'मेरा आधार पंजीकृत करें' चुनें।
- पासवर्ड दर्ज करें, यह चार अंक का होना चाहिए।
- कैप्चा कोड के साथ बस अपना आधार नंबर दर्ज करें या अपने आधार कार्ड पर क्यूआर कोड को स्कैन करें और फिर "रिक्वेस्ट ओटीपी" बटन पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने ओटीपी दर्ज करें और "कन्फर्म" बटन पर क्लिक करें।
- सबमिट करने के बाद आपकी प्रोफाइल mAadhaar ऐप में जुड़ जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications