Lakhpati Didi Yojana: लखपति दीदी योजना शुरू होने के बाद से अब तक 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने पर फोकस रखा है। लखपति दीदी योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं के लिए एक खास तरह का स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर लखपति दीदी योजना क्या है और इससे आपको कैसे फायदा मिलेगा।

PM मोदी ने लखपति दीदियों को दिए सर्टिफिकेट (Lakhpati Didi Yojana Ke Liye Kya Karna Padega)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अगस्त को महाराष्ट्र के जलगांव में 'लखपति दीदियों' से बातचीत की थी। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ये महिलाएं सालाना कम से कम 1 लाख रुपये कमाती हैं। इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने करीब 11 लाख नई लखपति दीदियों को सर्टिफिकेट बांटे। 'लखपति दीदी' बनाने की योजना की शुरुआत से अब तक एक करोड़ महिलाएं इससे जुड़ चुकी हैं। पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि यह योजना सिर्फ महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए नहीं है, बल्कि आने वाली महिलाओं की पीढ़ियों को सशक्त बनाने के लिए भी है।
आखिर क्या है लखपति दीदी योजना? (What is lakhpati didi yojana)
लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को सरकार 5 लाख रुपये का लोन देती है। इस लोन पर महिलाओं को किसी भी प्रकार की ब्याज दरों का भुगतान नहीं करना होता है। यह ब्याज मुक्त लोन होता है। लखपति दीदी योजना में 18 से लेकर 50 साल तक की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। ये महिलाएं जिनके परिवार में किसी की सरकारी नौकरी है वे इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकती हैं।
कैसे आप उठा सकती हैं लखपति योजना का फायदा? (Lakhpati Didi Yojana Eligibility)
- इसके लिए सबसे पहले आपको किसी स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा।
- इसके बाद अगर कोई महिला अपना बिजनेस शुरू करना चाहती है तो उसे अपने क्षेत्रीय स्वयं सहायता समूह के कार्यालय में जाकर जरूरी दस्तावेज और अपने बिजनेस प्लान को जमा करना होगा। इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए।
- इसमें आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, इनकम प्रूफ, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर आदि डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए। अगर आपके पास ये डॉक्यूमेंट्स नहीं है तो आपको स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।
इस योजना के जरिए सरकार महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है। इससे महिलाएं आर्थिक स्तर पर मजबूत होंगी। लखपति दीदी योजना का जिक्र पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में कई बार कर चुके हैं।
स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का है लक्ष्य
प्रधानमंत्री मोदी ने 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों के 48 लाख सदस्यों को लाभ पहुंचाने के लिए 2,500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी करने की घोषणा की। इसके अलावा, कई सखी मंडलों के लिए 6,000 करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किए गए। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि पिछले एक दशक में एक करोड़ लखपति दीदियां बनाई गई हैं, जिनमें से 11 लाख पिछले दो महीनों में ही जोड़ी गई हैं।
प्रधानमंत्री ने इस बात का भी आश्वासन दिया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों के लिए कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए कानूनों को मजबूत किया जा रहा है। यह कदम देश भर में महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षा बढ़ाने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications