Kisan Credit Card: किसान क्रेडिट कार्ड योजना भारत में किसानों की वित्तीय स्थिरता को बढ़ाने के लिए बनाई गई एक सरकारी पहल है। किसानों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए यह बैंकों के द्वारा लोन सहायता उपलब्ध करता है। एक अच्छे नजरिए के साथ वित्तीय सहायता तय करता है।

किसान क्रेडिट कार्ड लोन प्रक्रिया को आसान बनती है, किसानों को इसके माध्यम से कृषि कामों के लिए धन प्राप्त करने का एक अच्छा अच्छा रास्ता उपलब्ध करता है।
शुल्क और ब्याज दरें
भारत सरकार ने लोकसभा में सवाल का जवाब देते हुए, किसान क्रेडिट कार्ड के कई सारे पहलुओं के बारे में जानकारी दी। इस योजना के माध्यम से शुल्क, ब्याज दरों और जरूरी कागजात के बारे में किसानों को पता होना चाहिए। इस पहल का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों पर वित्तीय बोझ को कम करना है। 3 लाख रुपये से अधिक के ऋण के लिए प्रोसेसिंग चार्ज जैसे शुल्क अलग-अलग बैंकों द्वारा उनकी बोर्ड-स्वीकृत नीतियों के आधार पर तय किए जाते हैं।
वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने केसीसी योजना के तहत ब्याज दरों के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा, केसीसी योजना के तहत 3 लाख रुपये तक के ऋण 7% प्रति वर्ष की रियायती ब्याज दर पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा, जो किसान अपने लोन को समय पर चुकाते हैं, वे 3% की ब्याज छूट का लाभ उठा सकते हैं, जिससे ब्याज दर प्रभावी रूप से 4% प्रति वर्ष हो जाती है। 3 लाख रुपये से ज्यादा के लोन के लिए ब्याज दरें संबंधित बैंक की बोर्ड-अप्रूव नीतियों द्वारा तय की जाती हैं।
किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया
किसान क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उन्हें आधिकारिक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की वेबसाइट पर जाना होगा, केसीसी फॉर्म डाउनलोड करना होगा, उसे भरना होगा, जरूरी दस्तावेज इक्कठा करने होंगे और उसे अपने बैंक में जमा करना होगा। ऑफ़लाइन आवेदन के लिए किसानों को अपनी नज़दीकी बैंक शाखा में जाना होगा, आवेदन पत्र भरना होगा और आवश्यक दस्तावेजों के साथ उसे जमा करना होगा।
आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेजों में पहचान का प्रमाण, पते का प्रमाण, जमीन से जुड़े दस्तावेज और आय प्रमाण पत्र शामिल हैं। आवेदन जमा होने के बाद बैंक आवेदन को संसाधित करता है। अगर आवेदन एक्सेप्ट हो जाता है, तो किसान को किसान क्रेडिट कार्ड मिल जाता है।
डिजिटल भूमि रिकॉर्ड
सरकार ने तय किया है कि डिजिटल रुप से जमीन की जानकारी केसीसी आवेदनों के लिए जरूरी है। हालांकि, कुछ राज्यों में अधूरे डिजिटल अपडेट की वजह से बैंकों को इस जरूरी दस्तावेजों की जांच पड़ताल करने की कानूनी राय की जरूरत होती है। उदाहरण के लिए, बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक जमीन मालिकाना और सरकारी बकाया की जांच करने वाले तहसीलदारों से प्रमाण पत्र स्वीकार करता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications