नई दिल्ली, जुलाई 04। भारत के फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमसीजी) के बाजार मूल्य में 1% की गिरावट आई है। इस गिरावट के बावजूद भी एयर-कंडीशनर और रेफ्रिजरेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बिक्री मई से जून में 25% कम हुई है। यह कमी यह दिखाती है कि उच्च कीमतों की वजह से सेक्टर में नुकसान जारी है। एक नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, एफएमसीजी और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए यह लगातार दूसरी मासिक गिरावट है। पारले प्रोडक्ट्स के सीनियर कैटेगरी हेड मयंक शाह ने कहा, 'हम मांग में कमी देख रहे हैं, लेकिन बाजार अभी भी अच्छे स्तर पर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि खासकर बिस्कुट की मांग बनी हुई, क्योकि इसकी कीमतों में बढ़ोतरी अन्य सेगमेंट की तुलना में कम रही है। इन महीनों में मौसम का प्रभाव भी होता है।

पिछले साल से बेहतर है बाजार
हालांकि, रिपोर्ट में इस जून तिमाही में, पिछले साल के मुकाबले 14% की वृद्धि देखी गई है। पिछला साल कोविड की दूसरी लहर के वजह से मांग में कमी आई थी। पिछले साल के अनुसार कंपनियों ने दामों में भारी गिरावट नहीं कि इस लिए कमी देखी गई है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि ऊंची कीमतों ने खपत को उस स्तर तक प्रभावित करना शुरू कर दिया है जहां मूल्य और मात्रा दोनों प्रभावित हुए हैं। यह उलट सकता है क्योंकि वैश्विक स्तर पर कमोडिटी की कीमतों में गिरावट शुरू हो गई है।
बाजार के लिए अच्छा संकेत
बिजोम की मालिक मोबीसी टेक्नोलॉजीज के ग्रोथ एंड इनसाइट्स के प्रमुख अक्षय डिसूजा ने कहा, 'आपूर्ति सामान्य होने के साथ ही हम खाद्य तेलों की कीमतों में गिरावट देख रहे हैं। "इसके अलावा, सरकार गेहूं, चावल, ईंधन आदि की कीमतों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है। इससे एफएमसीजी कंपनियों पर खपत वृद्धि पर फिर से ध्यान केंद्रित करने और मूल्य-आधारित विकास के मौजूदा दबाव से कम करने में मदद मिल सकती है।" गिरावट के बाद भी यह सरकार और बाजार के लिए अच्छा संकेत है।
लेकिन पता नहीं हालात कब सुधरेंगे
सभी को उम्मीद है कि जल्द ही रूस और यूक्रेन का विवाद खत्म हो जाएगा। अगर ऐसा नहीं होता है, तो अभी हालात और खराब हो सकते हैं। जानकारों का मानना है कि इस वक्त सबसे बड़ी यही विवाद है।
More From GoodReturns

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications