Malware software: सभी बैंक के ग्राहकों को ड्रिनिक मालवेयर के विषय में जानकारी होनी चाहिए। जानकारों का मानना है यह मैलवेयर अब एक एंड्रॉइड ट्रोजन के रुप में आ गया है। यह बैंकिंग पासवर्ड और आपकी व्यक्तिगत जानकारी चुरा सकता है। हैकर मूल रूप से इसे लोगों के एसएमएस चुराने के लिए यूज करते थे। लेकिन अब इसकी मदद से बैंक पॉसवर्ड, संवेदनशील जानकारी आदी भी चुराई जा सकती है। जानकारों का मानना है कि इसके नए रुप में बैंकिंग ट्रोजन की कार्यक्षमता है। कई बैंक अपने ग्राहकों को इस ड्रिनिक मालवेयर के बारे में जागरुक कर रहे हैं।

Drinik क्या है
स्टेट बैकं ऑफ इंडिया के ट्वीट के मुताबिक "ड्रिनिक एक मैलवेयर है जो फ़िशिंग के माध्यम से भारतीय टैक्स पेयर्स और बैंक ग्राहक की व्यक्तिगत जानकारी (पीआईआई) और बैंकिंग क्रेडेंशियल चोरी करने के लिए प्रयोग में लाया जा रहा है।
Drinik बैंकों को टारगेट कर रहा है
पंजाब एंड सिंध बैंक के अनुसार "Drinik Trojan malware बैंकों के बैंकिंग ऐप से संबंधित जानकारी को टारगेट कर रहा है। यह ग्राहकों के ऐप के लॉगिन को डिस्टर्ब करने और डेटा चोरी करने के लिए आने वाली कॉल को ब्लॉक करने के लिए ड्रिनिक "कॉलस्क्रीनिंग सर्विस" का दुरुपयोग करता है।

Drinik Trojan malware का Android वर्जन
पंजाब एंड सिंध बैंक के मुताबिक Drinik Trojan malware का नया संस्करण iAssist नाम के एपीके एप के नाम से उपलब्ध है। iAssist भारत कर विभाग का आधिकारिक कर प्रबंधन उपकरण है। एक बार डिवाइस में इंस्टॉल हो जाने के बाद यह एपीके एप ग्राहकों के कॉल लॉग और एसएमएस पढ़ने और एक्सेप्ट करने की अनुमती मांगेगा। अन्य बैंकिंग ट्रोजन की तरह, ड्रिनिक एक्सेसिबिलिटी सर्विस पर निर्भर करता है। इंस्टाल होने के बाद एप यूजर से तमाम गतिविधियों की अनुमति देने के पूछता है। उसके बाद एक्सेसिबिलिटी सर्विस इनेबल करने का अनुरोध करता है। जब आपका गूगल प्ले प्रोटेक्ट डिसएबल हो जाता है तो यह डाटा चुराने का काम करता है।
ड्रिनिक मैलवेयर से सुरक्षित रहने का तरीका
- केवल Play Store से ही ऐप्स डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
- ऐप्स को और स्क्रीन के लिए बायोमेट्रिक सुरक्षा इनेबल करें।
- कभी भी किसी संदिग्ध संख्या या स्रोत से प्राप्त होने वाले लिंक पर क्लिक न करें।
- अपने ऐप्स और उपकरणों की जांच करने के लिए - Google Play प्रोटेक्ट का उपयोग जरूर करें।
- Google Play प्रोटेक्ट आपके फोन में डिफ़ॉल्ट रूप से चालू रहता है, लेकिन आप इसे बंद कर सकते हैं। सुरक्षा के लिए Google Play Protect कभी डिसेबल न करें।
- Google Play Store ऐप Google Play खोलें। सबसे ऊपर दाईं ओर, प्रोफ़ाइल आइकॉन पर टैप करें। प्ले प्रोटेक्ट और फिर सेटिंग्स पर टैप करें। Play प्रोटेक्ट के साथ स्कैन ऐप्स चालू करने का विकल्प होगा इसे हमेशा ऑन रखे।
- अपने एंड्रॉइड फोन पर ऐप को एक्सेस की सेटिंग बदलें
- आप कुछ ऐप्स को अपने फोन पर विभिन्न सुविधाओं का उपयोग करने की अनुमति दे सकते हैं, जैसे कि आपका कैमरा या कॉनटैक्ट डिटेल। कोई भी ऐप आपके फोन पर सुविधाओं का उपयोग करने की अनुमति मांगने के लिए एक अधिसूचना भेजता है। जिसे आप अस्वीकार भी कर सकते हैं। आप अपने फ़ोन की सेटिंग में जाकर इस सेटिंग को बदल सकते हैं।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
