Recuring Deposit : आवर्ती जमा उन निवेशकों के लिए एक बेहतर विकल्प है जो कम जोखिम के साथ निवेश पसंद करते हैं। साथ ही पहली बार निवेश करने वाले निवेशकों के लिए भी यह बचत योजना एक बेहतर विकल्प है। अगर आप रिस्क फ्री निवेश के लिए आरडी खाता खोलने की सोच रहे हैं, लेकिन आपको डाकघर और बैकं के आरडी में से कीसी एक का चुनाव करनें में संदेह हो रहा है तो चलिए आज हम आपकों बैंक आरडी और पोस्ट ऑफिस आरडी के विषय में विस्तार से बताते हैं। इन दोनों की तुलना करने से आफकों बेहतर समझ होगी।

डाकघर RD क्या है
डाकघर सरकार समर्थित 9 बचत योजनाएं ऑफर करती है। इन योजनाओं में डाकघर बचत योजना भी शामिल है। डाकघर की आवर्ती जमा को मध्यावधि बचत योजना के रूप में डिजाइन किया गया है। जमाकर्ताओं को इस योजना में अपना निवेश कम से कम पांच साल तक रखना होता है।
पोस्ट ऑफिस आरडी की विशेषताएँ
- डाकघर आरडी 5 साल की अवधि के लिए मासिक निश्चित निवेश है
- डाकघर खाता आरडी छोटे निवेशकों को प्रति माह 100 रुपये और 10 रुपये के गुणकों में निवेश करने की अनुमति देता है। निवेश की अधिकतम कोई सीमा नहीं है।
- दो व्यस्क व्यक्ति भी संयुक्त खाता खोल सकते हैं। खाता खोलने के लिए नाबालिग के नाम से भी खाता खोला जा सकता है।
- यदि आप मासिक निवेश करने में विफल रहते हैं, तो आपसे प्रत्येक 100 रुपये के लिए 1 रुपये का डिफ़ॉल्ट शुल्क लिया जाएगा।
- एक वर्ष के बाद, 50 प्रतिशत तक की आंशिक निकासी की अनुमति है।
बैंक आरडी क्या है
यह भी एक आवर्ती जमा योजना होती है। यह एक निवेश उपकरण है जो लोगों को नियमित जमा करने और उचित रिटर्न पाने का अवसर देती है। नियमित जमा ब्याज के कारण अक्सर लोग इसमें निवेश करते हैं।

बैंक आरडी की विशेषताएँ
- RD को एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर करना संभव है.
- न्यूनतम जमा अवधि छह महीने से लेकर दस वर्ष की जमा अवधिक का विकल्प मिलता है।
- ब्याज दर वही रहती है जो फिक्स डिपॉजिट पर दी जाती है और इस प्रकार
- आरडी जमा के बदले लोन लेने का विकल्प भी मिलता है। किसी कठिन समय में जमा राशि का 80 से 90 प्रतिशत लोन के रुप में लिया जा सकता है।
डाकघर RD बैंक RD की तुलना
- आरडी खाते की अवधि डाकघर में 5 वर्ष निर्धारित की जाती है जबकि बैंकों में 1 वर्ष से लेकर दस वर्ष तक की अवधि के कई विकल्प होते हैं।
- डाकघर आरडी पर ब्याज दरों को हर तिमाही संशोधित किया जाता है, तो वहीं बैंक नियमित अंतराल पर अपनी आरडी दरों में संशोधन नहीं करते हैं।
- बैंकों में आप जब तक चाहें आरडी रिन्यू करा सकते हैं, लेकिन पोस्ट ऑफिस में आरडी का कार्यकाल 5 साल तक का ही होता है।
- समय से पहले निकासी की बात करें तो डाकघर आरडी में जमा राशि का 50 प्रतिशत निकाला जा सकता है। बैंकों में आरडी जमा पर 95 प्रतिशत तक लोन या ओवरड्राफ्ट की सुविधा उपलब्ध होती है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications