Dhan varsha Policy: भारतीय जीवन बीमा निगम ने त्योहारों के समय में अपने ग्राहकों के लिए धनवर्षा पॉलिसी 866 लॉन्च किया है। एलआईसी की यह नई स्कीम एक सिंगल प्रीमियम प्लान है। एलआईसी ग्राहकों को यह प्लान दो पॉलिसी टर्म चुनने के विकल्प के साथ दे रही है। इस योजना में प्रीमियम से दस गुना गारंटीड मेच्योरिटी, बोनस, रिस्क कवर जैसे बेनेफिट एलआईसी अपने ग्राहकों को दे रही है। चलिए इस शानदार स्कीम के विषय में आपकों बताते हैं।
मिलेगा 10 गुना सम अश्योर्ड
एलआईसी की धन वर्षा स्कीम एक नॉन पार्टिसिपेटिंग, व्यक्तिगत, सेविंग, सिंगल प्रीमियम जमा बीमा पॉलिसी है। यह पॉलिसी ग्राहकों को सुरक्षा के साथ-साथ सेविंग की भी सुविधा देती है। योजना के नियमों के अनुसार ग्राहक पॉलिसी की प्रीमियम राशि से 10 गुना तक सम अश्योर्ड ले सकते हैं। इसका मतलब है कि अगर पॉलिसीधारक 1 लाख रुपए जमा करता है तो मैच्योरिटी के समय 10 लाख रुपए तक प्राप्त कर सकता है।
10 गुना तक मिलता है रिस्क कवर
एलआईसी का यह धन वर्षा स्कीम सिंगल प्रीमियम निवेश योजना है। इसे खरीदन के लिए कंपनी आपकों दो विकल्प देती है। पहले विकल्प के तहत ग्रहाक को प्रीमियम पर 1.25 गुना मृत्यु लाभ गारंटेड एडीशन बोनस का लाभ मिलेगा। दूसरा विकल्प के तहत एक पॉलिसी धारक कि मृत्यु मैच्योरिटी के भितर हो जाती है तो 10 गुना मृत्यु लाभ गारंटेड एडीशन बोनस के साथ परिवार को दिया जाएगा। अगर पॉलिसीधारक ने 10 लाख रुपए का प्रीमियम खरीदा है और पहले विकल्प के तहत निवेश किया है तो उसके परिवार को 12.5 लाख रुपए का गारंटीड बोनस के साथ प्रीमियम की राशि मिलेगी। अगर पॉलिसीधारकने दूसरे विकल्प के तहत प्लान खरीदा है तो उसके परिवार को मृत्यु के बाद 1 करोड़ रुपए गारंटीड बोनस मिलेगा। बोनस चुने हुए टर्म के अनुसार तय किया जाता है।
ऑफलाइन खरीदने का है विकल्प
एलआईसी की तमाम पॉलिसीयों को ग्राहक ऑनलाइन खरीद सकते हैं, लेकिन धनवर्षा स्कीम ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है। इसे ऑफलाइन ही खरीदनी होगा। इस योजना में आपकों दो टर्म ऑफर किए जाएंगे, पहला 10 वर्ष के लिए और दूसरा 15 साल के लिए। इस योजना को खरीदने की आयु सीमा 3 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक है। एलआईसी की धन वर्षा पॉलिसी पर पॉलिसीधारक को लोन और सरेंडर करने की सुविधा मिलती है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
