नई दिल्ली। जैसे बैंक और पोस्ट ऑफिस में रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी) होती है वैसे ही म्यूचुअल फंड में निवेश का एक तरीका सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी होता है। आमतौर पर इसे सिप ही कहा जाता है। यहां पर पैसों को एक निश्चित तरीके से म्यूचुअल फंड में निवेश किया जाता है, जिससे निवेशकों का रिटर्न कई गुना बढ़ जाता है। कई म्यूचुअल फंड में तो 500 रुपये महीने से भी यह सिप शुरू की जा सकती है। अगर सिप का फायदा जानना चाहते हैं, तो जान लें कि 500 रुपये महीने का निवेश बढ़कर आराम से 17 लाख रुपये से भी ज्यादा का हो सकता है। अगर आप भी सिप के फायदे जानना चाहते हैं, तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
सिप शुरू करने के लिए चाहिए ये दस्तावेज
अगर आपने आज के पहले म्यूचुअल फंड में निवेश नहीं किया है तो पहली बार में आपको कुछ दस्तावेज देने होंगे। सिप शुरू करने के पहले केवाईसी कराना जरूरी होता है। इसके लिए आपको पैनकॉर्ड, एड्रेसप्रूफ, पासपोर्ट आकार का फोटो और चेकबुक शामिल हैं। अगर आप के पास यह दस्तावेज हैं तो आप ऑनलाइन एसआईपी भी शुरू कर सकते हैं। एक बार केवाईसी होने के बाद आप किसी भी म्यूचुअल फंड हाउस की वेबसाइड पर जाकर अपनी पसंद की म्यूचुअल फंड स्कीम में एसपीआई शुरू कर सकते हैं।
ऐसे करा सकते हैं केवाईसी और निवेश की शुरुआत
आप को अपनी पसंद की म्यूचुअल फंड स्कीम को चुनने के बाद उस कंपनी की बेवसाइट पर जाना होगा। यहां पर आपको नए अकाउंट के लिए रजिस्टर नॉउ लिंक पर जाकर क्लिक करना होगा। इस फॉर्म को सब्मिट करने के पहले यहां पर्सनल डिटेल और कॉन्टैक्ट इनफार्मेशन को भरना होगा। ऑनलाइन ट्रांसजैक्शन के लिए आपको एक यूजर नेम और पॉसवर्ड बनाना होगा। इसके अलावा आपको सिप माध्यम से निवेश के लिए बैंक अकाउंट डिटेल भी देना होगा। ऐसा करने से सिप का किस्त का भुगतान बैंक से अपने आप ही हो जाएगा। इतना होने के बाद आप अब अपने यूजर नेम के साथ लॉगइन करने के बाद अपने पसंद की म्यूचुअल फंड स्कीम में सिप शुरू कर सकते हैं। हालांकि रजिस्ट्रेशन पूरा होने और फंड हाउस से इसका कंन्फर्मेशन भेजने के बाद ही एसआईपी का पैसा जाना शुरू होगा। आमतौर पर एसपीआई 15 से 40 दिन के बाद शुरू हो जाती है।
ये हैं म्यूचुअल फंड में सिप के फायदे
म्यूचुअल फंड स्कीमों में निवेश का सबसे अच्छा तरीका सिप ही है। इस माध्यम से निवेश करने पर कई फायदे मिलते हैं। आप कितने भी साल के लिए सिप को शुरू कर सकते हैं। वहीं अगर आप चाहें तो इसे बीच में रोक भी सकते हैं। सिप को बीच में रोकने पर कोई पेनाल्टी भी नहीं लगती है। इसके अलावा आप अपनी सिप राशि को बीच में बदल भी सकते हैं। म्यूचुअल फंड की हर स्कीम में सिप को लेकर कई तारीखें दी जाती हैं। आप किसी भी तारीख का चुनाव कर सकते हैं। आप चाहें तो एक ही म्यूचुअल फंड स्कीमें एक से ज्यादा तारीख की अलग अलग सिप भी शुरू कर सकते हैं।
जानिए 500 रुपये की सिप से कैसे तैयार हो जाएगा 17 लाख रुपये का फंड
ज्यादातर म्यूचुअल फंड की स्कीमों में 500 रुपये से सिप शुरू करने की इजाजत होतीा है। कुछ स्कीमें ही ऐसी हैं, जहां पर न्यूनतम 1000 रुपये से सिप की शुरुआत हो सकती है। अगर आप 500 रुपये महीने की सिप को किसी भी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम शुरू करें तो यह इस प्रकार से बढ़ेगी। यहां पर रिटर्न को 12 फीसदी माना जा रहा है।
-10 के बाद तैयार हो जाएगा 1,16,170 रुपये का फंड
-15 के बाद तैयार हो जाएगा 2,52,288 रुपये का फंड
-20 के बाद तैयार हो जाएगा 4,99,5743 रुपये का फंड
-25 के बाद तैयार हो जाएगा 9,48,818 रुपये का फंड
-30 के बाद तैयार हो जाएगा 17,64,957 रुपये का फंड
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications