Government on Rs 500 Notes disbursement: सरकार ने बताया है कि 500 रुपये के नोट एटीएम के जरिए जारी और डिस्ट्रीब्यूट होते रहेंगे। बता दें कि सरकार ने वायरल व्हाट्सएप मैसेज का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि आरबीआई इन्हें धीरे-धीरे बंद करने की योजना बना रहा है। साथ ही का कि लोग गलत सूचनाओं पर ध्यान न देने की अपील की है।

वित्त मंत्रालय ने अलग-अलग मीडिया रिपोर्टों पर स्पष्टीकरण दिया है जिनमें दावा किया गया था कि एटीएम में 500 रुपये के नोटों के प्रचलन या वितरण पर रोक लगा दी जाएगी। सरकार ने एक संसदीय सवाल के जवाब में कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जनता की लेन-देन संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए अलग-अलग करेंसी का संतुलित मिश्रण सुनिश्चित करता रहता है।
क्या 500 रुपये का नोट बंद हो जाएगा?
हालांकि, छोटे नोटों तक जनता की पहुंच बढ़ाने के लिए RBI ने सभी बैंकों और व्हाइट लेबल एटीएम संचालकों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि 30 सितंबर, 2025 तक कम से कम 75 प्रतिशत एटीएम से 100 रुपये या 200 रुपये के नोट निकलने लगें, और 31 मार्च, 2026 तक 90 प्रतिशत एटीएम से 100 रुपये या 200 रुपये के नोट निकलने लगें। यह पहल 500 रुपये के नोटों की जगह नहीं लेगी, बल्कि इसका उद्देश्य रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए अक्सर इस्तेमाल होने वाले कम मूल्यवर्ग के नोटों की उपलब्धता बढ़ाना है।
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का जवाब
5 अगस्त 2025 को आयोजित राज्यसभा सत्र के दौरान सांसद येरम वेंकट सुब्बा रेड्डी और मिलिंद मुरली देवड़ा ने 500 रुपये के नोटों और एटीएम वितरण नीति पर सवाल पूछे।
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा को एक लिखित उत्तर में बताया कि किसी विशेष मूल्यवर्ग के बैंक नोटों की छपाई का फैसला सरकार के भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से लिया जाता है, ताकि जनता की लेन-देन संबंधी मांगों को पूरा करने के लिए मिश्रण को बनाए रखा जा सके।
मंत्री ने कहा कि आरबीआई ने सूचित किया है कि बार-बार यूज किए जाने वाले मूल्यवर्ग के बैंक नोटों तक जनता की पहुंच बढ़ाने के उनके प्रयास के तहत, 28 अप्रैल, 2025 को 'एटीएम के माध्यम से 100 रुपये और 200 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोटों का वितरण' शीर्षक से एक सर्कुलर जारी किया गया है, जिसमें सभी बैंकों और व्हाइट लेबल एटीएम ऑपरेटरों (डब्ल्यूएलएओ) को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि उनके एटीएम नियमित आधार पर 100 रुपये और 200 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट वितरित करें।
30 सितंबर तक लगभग 75 प्रतिशत एटीएम कम से कम एक कैसेट से 100 रुपये या 200 रुपये के नोट निकालेंगे. मंत्री ने कहा कि के अलावा, 31 मार्च, 2026 तक लगभग 90 प्रतिशत एटीएम कम से कम एक कैसेट से 100 रुपये या 200 रुपये के नोट निकालेंगे।
500 रुपये के नोट पर सरकार ने क्या कहा?
साथ ही सरकार ने एक व्हाट्सएप मैसेज को "गलत" करार दिया, जिसमें दावा किया गया था कि आरबीआई ने बैंकों को 30 सितंबर तक एटीएम के माध्यम से 500 रुपये के नोट जारी करना बंद करने का आदेश दिया है. सरकार ने कहा कि ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है.
वायरल मैसेज में यह भी दावा किया गया था कि 31 मार्च, 2026 तक 90 प्रतिशत एटीएम 500 रुपये के नोट जारी करना बंद कर देंगे और 30 सितंबर तक 75 प्रतिशत एटीएम ऐसा करेंगे। इसके अलावा, इसमें लोगों को अपने 500 रुपये के नोटों को "समाप्त" करना शुरू करने की सलाह दी गई थी और यह भी कहा गया था कि भविष्य में एटीएम के माध्यम से केवल 100 और 200 रुपये के नोट ही उपलब्ध होंगे।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications