नयी दिल्ली। सीमा विवाद होने के कारण भारत में चीनी सामानों के बहिष्कार की मांग बढ़ती जा रही है। लोगों की इस मांग के अलावा सरकार ने भी चीन के साथ कारोबारी मामलों को सीमित करना शुरू कर दिया। केंद्र सरकार ने चीनी कंपनियों को देश में निवेश करने से दूर रखने नियमों में बदलाव भी किए और चीनी कंपनियों को दिए गए कॉन्ट्रैक्ट भी रद्द किए गए। पर क्या आप जानते हैं कि चीन से भारत का कितना कारोबार है? चीन से क्या-क्या आयात किया जाता है और वो भी कितनी मात्रा में ये हम आपको बताएंगे।
कितना है चीन से कारोबार
पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के कुल आयात में 14 हिस्सा चीन का है। भारत में चीन से सबसे ज्यादा आने वाली चीजों में मोबाइल फोन, टेलीकॉम उपकरण, पावर, प्लास्टिक खिलौने और दवा सामग्री शामिल है। 2019-20 में भारत ने चीन से कम आया किया। इससे भारत का व्यापार घाटा भी घट कर 48.66 अरब डॉलर रह गया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2019-20 में चीन को भारत ने कुल 16.6 अरब डॉलर का सामाना भेजा, जबकि 65.26 अरब डॉलर की वस्तुओं का आयात किया। इससे पहले 2017-18 में भारत के चीन के साथ व्यापार घाटा 63 अरब डॉलर और 2018-19 में 53.56 अरब डॉलर का रहा।
2019-20 में क्या-क्या आया चीन से
- केमिकल उत्पाद : 1.2 अरब डॉलर
- मेडिकल, ऑप्टिकल, फोटोग्राफी उपकरण : 1.34 अरब डॉलर
- लौह और स्टील वस्तुएं : 1.58 अरब डॉलर
- उर्वरक : 1.82 अरब डॉलर
- प्लास्टिक और संबंधित सामान : 2.71 अरब डॉलर
- ऑर्गेनिक केमिकल्स : 7.97 अरब डॉलर
- न्यूक्लियर रिएक्टर, बॉयलर और मशीनरी : 13.32 अरब डॉलर
- इलेक्ट्रिकल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स : 19.1 अरब डॉलर
चीन से टक्कर ले सकता है भारत
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक सर्विसेज के मामले में पक्के तौर पर रूप से चीन से टक्कर ले सकता है। असल में चीन के मुकाबले भारत कहीं ज्यादा बड़े पैमाने पर टेलीकम्युनिकेशंस, कंप्यूटर और इंफॉर्मेशन सर्विसेज का एक्सपोर्ट करता है। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि सुरक्षा कारणों के मद्देनजर केंद्र सराकर ने चीन से संबंध रखने वाले 59 मोबाइल पर बैन लगा दिया, जो भारतीय टेक कंपनियों के लिए अवसर है।
चीन के निवेश प्रस्ताव
भारत सरकार अपनी नई स्क्रीनिंग पॉलिसी के तहत चीनी कंपनियों से जुड़े लगभग 50 निवेश प्रस्तावों पर विचार कर रही है। सरकार की तरफ से हरी झंडी दिखाए जाने के बाद ही इस कंपनियों को आगे बढ़ने की मंजूरी मिलेगी। अप्रैल में घोषित किए गए नए नियमों के तहत पड़ोसी देशों (जिनकी सीमा भारत से लगी है) में स्थित कंपनियों को यहां निवेश के लिए सरकार की मंजूरी जरूरी है। इंडस्ट्री अधिकारियों का कहना है कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में गिरावट पिछले महीने सीमा पर हुए टकराव के कारण आई है। इस टकराव के बाद मौजूदा 50 निवेश प्रस्तावों में और भी लंबा समय लग सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications