नई दिल्ली। एक तरफ किसान नए कृषि कानूनों को लेकर विरोध कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ 1 फरवरी 2021 को बजट पेश होने वाला है। ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि मोदी सरकार किसानों के लिए क्या करने वाली है। वैसे जो जानकारी मिल रही हैं उससे लगता है कि इस बजट में किसानों को पीएम कुसुम योजना के तहत राहत दी जा सकती है।

सोलर पंप योजना है यह
इस बजट में किसानों की आमदनी को बढ़ाने और ऊर्जा जरूरतों को सस्ते में पूरा करने के लिए मोदी सरकार बड़ी घोषणा कर सकती है। सूत्रों के अनुसार सरकार सोलर पंप स्कीम का विस्तार करने के अलावा आर्थिक मदद को भी बढ़ाने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार किसानों को इस बार के बजट में यह सौगात मिल सकती है।
1 फरवरी को आएगा बजट
1 फरवरी 2021 को बजट पेश होगा, जिसमें किसानों की आमदनी बढ़ाने और ऊर्जा जरूरतों को सस्ते में पूरा करने के लिए सोलर पंप योजना पर बड़ा फैसला हो सकता है। मोदी सरकार पीएम-कुसुम योजना का दायरा बढ़ाने पर विचार कर रही है। सोलर प्लांट और पंप के मौजूदा लक्ष्य में 50 फीसदी की बढ़त भी संभव है। जानकारी के मुताबिक 20 लाख किसानों को आर्थिक मदद देने का लक्ष्य तय किया जा सकता है। सरकार सब्सिडी में भी 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। सोलर प्लांट के लिए कर्ज पर ब्याज छूट पर भी बड़ा फैसला हो सकता है। रिन्यूएबल मंत्रालय ने भी पीएम-कुसुम योजना के बजट में 20 फीसदी से लेकर 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी की सिफारिश की है।
कुछ और भी ऐलान हो सकते हैं
जानकारी के मुताबिक बजट 2021 में किसानों के लिए इन्सेंटिव के ऐलान भी संभव हैं। बजट में ज्यादा मुनाफे वाली वैकल्पिक खेती अपनाने पर ज्यादा फायदा दिया जा सकता है। एमएसपी पर निर्भरता घटाने के लिए फसल विविधिकरण के लिए योजना भी आ सकती है। वहीं किसानों को सीधे आर्थिक मदद देने की योजना का भी ऐलान हो सकता है। जानकारी के मुताबिक वैकल्पिक फसल पर प्रति एकड़ 7,000 रुपये तक का इन्सेंटिव मिल सकता है। इसमें से बुआई पर 2000 रुपये और फसल के तैयार होने पर 5000 रुपये दिए जा सकते हैं।
ये है कुसुम योजना
पीएम कुसुम स्कीम की मदद से किसान अपनी जमीन पर सोलर पैनल लगाकर इससे बनने वाली बिजली का उपयोग खेती के लिए कर सकते हैं। मोदी सरकार ने किसान ऊर्जा सुरक्षा और उत्थान महाअभियान (कुसुम) योजना उन इलाकों के किसानों के लिए शुरू की है जहां पर बिजली संकट से किसान परेशान हैं। कुसुम योजना के तहत देश में सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने वाले सभी पंपिग सेट सोलर ऊर्जा से चलाने की योजना है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications