नई दिल्ली। मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 का बाजार पूंजीकरण यानी मार्केट कैप में बीते हफ्ते करीब 1,03,625.35 करोड़ रुपये बढ़ा है। वहीं इसमें से आधे से ज्यादा मार्केट कैप केवल रिलायंस इंडस्ट्रीज की ही बढ़ी है। बीते हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 572.91 अंक के लाभ के साथ बंद हुआ था। इस समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल), इनफोसिस और एचडीएफसी के मार्केट कैप में बढ़त दर्ज हुई है। वहीं भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप घट गया।

ये हैं मार्केट कैप बढ़ने वाली कंपनियां
सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 57,688.58 करोड़ रुपये बढ़कर 11,90,857.13 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 17,102.22 करोड़ रुपये बढ़कर 6,06,867.94 करोड़ रुपये हो गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का 12,088.43 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 5,22,481.19 करोड़ रुपये हो गया। वहीं टीसीएस का मार्केट कैप 8,499.15 करोड़ रुपये बढ़कर 8,33,648.55 करोड़ रुपये और इनफोसिस का 8,177.58 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 3,32,980.71 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का मार्केट कैप 69.39 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 3,27,189.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
इन कंपनियों की मार्केट कैप घटी
वहीं आईटीसी की मार्केट कैप 16,041.36 करोड़ रुपये घटकर 2,38,838.05 करोड़ रुपये रह गई। इसके अलावा भारती एयरटेल का मार्केट कैप 3,491.56 करोड़ रुपये घटकर 3,13,530.88 करोड़ रुपये, कोटक महिंद्रा बैंक का 791.52 करोड़ रुपये घटकर 2,67,039.65 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 420.94 करोड़ रुपये टूटकर 2,33,361.95 करोड़ रुपये रह गया।
ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, इनफोसिस, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।
यह भी पढ़ें : नया धमाका : खुलेंगे Jio पेट्रोल पंप, जानें लेने का तरीका
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
