Terms of Iran to end West Asia War: आधिकारिक इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (IRNA) के अनुसार, ईरान ने चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए अमेरिका के प्रस्ताव पर अपना जवाब दे दिया है। ईरान ने अस्थायी संघर्ष-विराम को खारिज करते हुए, इसके बजाय शत्रुता को स्थायी रूप से समाप्त करने की मांग की है।

यह जवाब पाकिस्तान के जरिए भेजा गया, जो चल रही कूटनीतिक कोशिशों में एक अहम बिचौलिए के तौर पर उभरा है।इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रवैया मिला-जुला रहा। उन्होंने एक तरफ ईरान की सैन्य क्षमताओं की तारीफ की, जो कम ही देखने को मिलती है, वहीं दूसरी तरफ यह भी दोहराया कि मंगलवार की युद्धविराम की समय सीमा 'अंतिम' है।
युद्ध खत्म करने के लिए ईरान के 10 मांग
ईरान के जवाब में 10-सूत्रीय रूपरेखा शामिल है, जिसमें संघर्ष को समाप्त करने के लिए उसकी शर्तें बताई गई हैं। IRNA के अनुसार, इन मांगों में शामिल हैं-
- ईरान पर दोबारा हमला नहीं किया जाएगा, इसकी गारंटी।
- युद्ध का स्थायी अंत, न कि सिर्फ एक युद्धविराम।
- लेबनान में इजरायली हमलों का अंत।
- ईरान पर लगे सभी अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाना।
- ईरान के सहयोगियों के खिलाफ सभी क्षेत्रीय लड़ाइयों का अंत।
- इसके बदले में, ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को खोल देगा।
- ईरान हर जहाज पर 2 मिलियन डॉलर का होर्मुज शुल्क लगाएगा।
- ईरान इस शुल्क को ओमान के साथ बांटेगा।
- ईरान होर्मुज से सुरक्षित गुजरने के लिए नियम तय करेगा।
- ईरान होर्मुज शुल्क का इस्तेमाल मुआवजे के बजाय पुनर्निर्माण के लिए करेगा।
US ने अभी तक सीजफायर प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है
व्हाइट हाउस ने इस बात की पुष्टि की है कि 45 दिन के सीज़फायर प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है, लेकिन यह भी कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे मंजूरी नहीं दी है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने AFP को बताया, "यह कई विचारों में से एक है, और POTUS ने इस पर अपनी सहमति नहीं दी है। ऑपरेशन Epic Fury जारी है।"
More From GoodReturns

FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?

Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?

Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?

Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर

Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत

Gold Price Today: 14 जुलाई को अचानक सोने के दाम में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए 24 और 22 कैरेट सोने का रेट

UPI Payment: बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट? जानिए NPCI का नया प्लान

LPG Price Today: 15 जुलाई को बदले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम? जानें अपने शहर का नया रेट

Gold rate today: 15 जुलाई को सोना हुआ महंगा या सस्ता? खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव

India-UK Trade Deal: लग्जरी आइटम्स अब बजट में! सस्ती होंगी स्कॉच व्हिस्की और कारें, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे...

Petrol Diesel Price Today: 15 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर का भाव



Click it and Unblock the Notifications