नई दिल्ली, सितंबर 12। एक बचत खाता धन को बैंक में रखने का एक जरीया है। इसकों आप किसी भी अधिकारिक बैंक के साथ ओपेन कर सकते हैं। बचत बैंक खाते लोगों को उनके पैसे को सुरक्षित रखने और जरूरत पड़ने पर तुरन्त खर्च करने का विकल्प देते हैं। हालांकि, ढेर सारे बैंकों का विकल्प मौजूद होने की वजह से ग्राहक भ्रमित हो सकते हैं कि उनके लिए कौन सा बैंक खाता सबसे अच्छा है। ये जानने के लिए आपको थोड़ा रिसर्च करना पड़ेगा। अगर आप अधिकतम लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको एक से अधिक सेविंग एकाउंट खोलना चाहिए।
एक से अधिक बैंक खाते खोलना उचित है
भारत में लोग अलग-अलग बैंकों में कई सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं और उनका रखरखाव कर सकते हैं। यद्यपि आपके पास कितने बचत खाते हो सकते हैं, इसकी कोई सीमा नहीं है, लेकिन यह सलाह दी जाती है कि एक व्यक्ति के पास तीन से अधिक खाते नहीं होने चाहिए। क्योंकि कई बचत खातों का प्रबंधन करना मुश्किल हो सकता है।
कई बचत खाते रखना है फायदेमंद
एक नागरिक के पास कितने बैंक खाते होने चाहिए, इसकी कोई निश्चित संख्या तय नहीं की गई है। क्योंकि यह निर्णय पूरी तरह से आपके वित्तीय लक्ष्यों पर निर्भर करता है। जानकारों का मानना है कि कई बैंक खाते होने और प्रत्येक बैंक खाते को अपने उद्देश्यों के साथ रखने से आपको अपने विशिष्ट लक्ष्यों को प्राप्त करने में काफी मदद मिल सकती है। इसलिए, एक से अधिक खाते रखना निश्चित रूप से एक स्मार्ट कदम है।
क्या हैं फायदे
1) धन का बेहतर प्रबंधन- हर व्यक्ति के अलग-अलग वित्तीय लक्ष्य हो सकते हैं। जैसे कि बच्चे की शिक्षा, आपातकालीन निधि, मासिक खर्च, और इसी तरह से प्रत्येक लक्ष्य के लिए अलग-अलग खाते होने से आपके लिए अलग-अलग लक्ष्यों के लिए अपनी बचत को बनाए रखना और ट्रैक करना आसान हो जाएगा। यह आपकी बचत में से फालतू खर्च की संभावना को भी कम करेगा।
2) लक्ष्यों के लिए स्वचालित बचत: अलग-अलग लक्ष्यों के लिए अलग-अलग खाते खोलने के बाद,
अब केवल आपको लक्ष्य सुनिश्चित करने के लिए अपने मुख्य खाते से अन्य खातों में एक निर्धारित समय सीमा के आधार पर (उदाहरण के लिए, हर महीने की पहली तारीख को) धन के हस्तांतरण को स्वचालित करना होगा। अपने लक्ष्यों के लिए बचत करने के बाद ही अन्य चिजों पर खर्च करें।
3) एक से अधिक खाते होने से आपको विभिन्न लक्ष्यों के लिए बचत करते हुए अपने वित्त का प्रबंधन, निगरानी और ट्रैक रखना आसान हो जाएगा।
4) डेबिट कार्ड से पैसा निकालने की एक तय सीमा होती है, और हो सकता है कि आपात स्थिति में आपको बहुत सारा पैसा निकालने की अनुमति न हो। विभिन्न बचत खाते आपको कई डेबिट कार्ड मिल जाते हैं, जिनका आप ऐसे मामलों में उपयोग कर सकते हैं।
बीमा कवर
आपात स्थिति में कुल बीमा कवर अब प्रति बैंक खाते में 5 लाख रुपए है जो पहले 1 लाख हुआ करती थी। बैंक के दिवालिया होने की स्थिति में भी कई बचत खाते कारगर हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications