नयी दिल्ली। आपने पहले भी सुना कि कोई व्यक्ति एक झटके में करोड़पति बन गया। मगर एक झटके में रातोंरात करोड़पति बनने के लिए अच्छी किस्मत का होना जरूरी है। हर साल भारत से लेकर यूएई और यूएई से लेकर अमेरिका तक बहुत से लोगों की किस्मत लॉटरी से बदल जाती है। दुनिया भर में हर साल कई लोग लॉटरी जैकपॉट जीत कर करोड़पति बन जाते हैं। भारत में भी आये दिन कहीं न कहीं किसी के लॉटरी जीत कर अमीर बनने की खबरें आती रहती हैं। इसी कड़ी में एक नया मामला अमेरिका से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने करीब 7.5 करोड़ रु का इनाम जीता है। आइए जानते हैं इस व्यक्ति की कहानी।
गया था साबुन खरीदने
वर्जीनिया लॉटरी की रिपोर्ट के अनुसार ब्रायन जैस्पर को अपने कारोबार के लिए डिशवाशिंग डिटर्जेंट की जरूरत थी। ब्रायन एक फ्रेडरिक्सबर्ग (वर्जीनिया, अमेरिका) में जेफरसन डेविस हाईवे पर एक जगह काम कर रहे थे। बर्तन धोने की साबुन की जरूरत पड़ने पर वे करीबी रॉयल फार्म्स स्टोर पर गए। मगर साबुन के साथ उन्होंने एक लॉटरी भी खरीद लिया।
लॉटरी में क्या था
लॉटरी टिकट खरीद कर उन्होंने कुछ देर बाद उस टिकट को स्क्रैच किया। स्क्रैच करते ही उन्हें मालूम हो गया कि यह कोई आम टिकट नहीं है। उस टिकट में सभी अंक शून्य थे, जिससे ब्रायन को झटका लगा। उस लॉटरी में ब्रायन को 10 लाख डॉलर यानी करीब 7.5 करोड़ रु का इनाम लगा था। ब्रायन के अनुसार उन्होंने कभी भी ऐसा कोई इनाम पहले कभी नहीं जीता।
कितने डॉलर मिलेंगे
वर्जीनिया लॉटरी में 30 डॉलर से लेकर 10 लाख डॉलर तक का इनाम लगता है। ब्रायन के पास 10 लाख डॉलर लेने के 2 ऑप्शन थे। पहला या तो वे 10 लाख डॉलर लेते, जो उन्हें एक साथ नहीं बल्कि अगले 30 सालों में थोड़े-थोड़े करके मिलते। दूसरा ऑप्शन था कि वे एक बार में 640,205 डॉलर लें। ये पैसा टैक्स लगने से पहले मिलता है। उन्होंने एक साथ 640,205 डॉलर लेने का फैसला किया।
1,060,800 में से 1 खुशनसीब
इस लॉटरी में 10 लाख डॉलर का टॉप इनाम जीतने की संभावना 1,060,800 में 1 होती है। यानी ब्रायन 1,060,800 लोगों में से इकलौते खुशनसीब हैं, जो ये इनाम जीते हैं। इस लॉटरी में कोई भी जीतने की संभावना 2.92 में से 1 है। ब्रायन, जो उत्तरी कैरोलिना के फूके वरीना में रहते हैं, के अनुसार वे जीती गयी रकम से अपने छोटे बिजनेस को सपोर्ट करेंगे।
एक ही दुकान से टिकट खरीदने पर दो बार इनाम
इससे पहले अमेरिका के वाशिंग्टन से लॉटरी से जुड़ी एक अनोखी घटना सामने आई। एक दंपति ने एक ही दुकान से दो बार लॉटरी टिकट खरीदा, जिसमें उन्हें जैकपॉट लगा। मगर इन 2 टिकटों की खरीदारी के बीच का समय 10 साल था। हालांकि यह दंपति रोज ही टिकट खरीदता रहा। इस दंपति ने 10 साल पहले एक दुकान से लॉटरी टिकट खरीदा था। तब उन्हें 20000 डॉलर यानी करीब 15 लाख रु का इनाम लगा था। अब 10 साल बाद उसी दुकान से लॉटरी टिकट खरीदने पर उन्हें 1 लाख डॉलर (करीब 75 लाख रु) का फिर से जैकपॉट इनाम लगा है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications