सोना-चांदी के भाव में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। शादियों के सीजन में सोने-चांदी की दूकानों में खरीदारी बनी रही है। सोने-चांदी अभी ऑल टाइम टाई से काफी सस्ता चल रहा है।
नई दिल्ली, अप्रैल 30। सोना-चांदी के भाव में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। शादियों के सीजन में सोने-चांदी की दूकानों में खरीदारी बनी रही है। सोने-चांदी अभी ऑल टाइम टाई से काफी सस्ता चल रहा है। भारतीय सर्राफा बाजार में इस कारोबारी सप्ताह 25 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच में सोने-चांदी के रेट में भारी उतार-चढ़ाव रहा। अच्छी बात तो ये है कि सप्ताहभर में सोना-चांदी सस्ता हुआ है। सोने की कीमत 51 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बनी हुई है। वहीं, चांदी का भाव बढ़कर 64 हजार रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में अगर आप भी शादी-ब्याह के अवसर पर खरीदारी करने का मन बना रहे तो पहले सोने-चांदी का भाव जरुर चेक कर लें।

इस सप्ताह में तेजी आई सोने-चांदी में
इस सप्ताह की बात करें तो पिछले 5 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को मिली है। हम अपने इस खबर में सोना और चांदी के कीमत 25 अप्रैल से 29 अप्रैल के तक के बाजार बंद भाव का आकलन करेंगे। इस दौरान हमने ये देखा कि इस बीते सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में तेजी आई है। सोने के हाजिर भाव में 22 रु की तेजी आई है जबकि चांदी 392 रु की गिरावट आई।
कारोबारी सप्ताह क्या रहा सोना-चांदी का हाल
25 अप्रैल सोमवार के दिन सोने का सुबह का रेट 52219 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 52077 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 65492 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 65166 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
26 अप्रैल मंगलवार के दिन सोने का सुबह का रेट 51851 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 51993 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 65510 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 65597 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
27 अप्रैल बुधवार के दिन सोने का सुबह का रेट 51868 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 51749 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 65234 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 65277 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
28 अप्रैल गुरुवार के दिन सोने का सुबह का रेट 51264 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 51526 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 63991 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 64266 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
29 अप्रैल शुक्रवार के दिन सोने का सुबह का रेट 52003 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 52055 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 64750 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 64774 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
गोल्ड ऑल टाइम हाई से 4,251 रुपये के करीब सस्ता, चांदी भी 11,258 रु लुढ़की
देशभर के सर्राफा बाजारों में सात अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56254 पर खुला। यह ऑल टाइम हाई था। जहां तक चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी। जबकि मौजूदा वक्त में बीते कारोबारी दिन यानी 30 अप्रैल को सोना 52003 रुपये/10 ग्राम पर और चांदी 64750 रुपये/ किलो ग्राम पर खुला था। ऐसे में देखे तो सोन-चांदी शाम के समय से अपने ऑल टाइम हाई कीमत से 4,251 रुपये सस्ता है जबकि चांदी पिछले साल के अपने उच्च स्तर से 11,258 रुपये प्रति किलो तक सस्ती है।
24 कैरेट का गोल्ड सबसे शुद्ध
आमतौर पर 24 कैरेट के सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का ही प्रयोग किया जाता है।
किस कैरेट का सोना कितना होता है शुद्ध
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी
बिना बिल के न खरीदे जेवर
अगर आप सोने या चांदी के जेवर खरीद रहे हैं, तो सुनार से उसका पक्का बिल जरूर लें। ज्वैलेर की तरफ दिए जाने वाले इस बिल में आपके खरीदे सोने या चांदी के जेवर की शुद्धता के अलावा उसका रेट और वजन का विवरण होता है। इसलिए अगर आपके पास अपनी ज्वैलरी का बिल है तो सोना या चांदी बेचते समय उसका सही भाव बिना किसी मोलभाव के मिल जाएगा। अगर आपके पास इस जेवरों का बिल नहीं होगा तो सुनार आपसे मनमाने भाव पर सोना खरीदने की कोशिश करेगा। इससे आपको नुकसान होगा।


Click it and Unblock the Notifications