How much gold became cheap last week: बीते हफ्ते सोने और चांदी का रेट तेजी से गिरा है। दूसरी तरफ दुनिया की आर्थिक स्थिति में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में जानकारों को लग रहा है कि गोल्ड फिर से ऊपर जा सकता है।
बीते हफ्ते जहां फिच रेटिंग ने अमेरिका की रेटिंग घटा दी है, वहीं मार्गन स्टेनली ने चीन की रेटिंग घटाते हुए भारत की रेटिंग बढ़ा दी है। ऐसे में दुनियाभर के शेयर बाजारों से तेजी से पैसा निकला है। जानकारों का मानना है कि यह पैसा गोल्ड में भी आ सकता है, जिससे सोना जल्द ही महंगा हो सकता है।

जहां तक देश में सोने और चांदी के रेट की बात है तो बीते हफ्ते रेट में गिरावट आई है। बीते हफ्ते शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का रेट 59294 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सोने का यह रेट सोमवार को 59567 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान सोने का रेट 273 रुपये प्रति दस ग्राम कम हुआ है।
वहीं चांदी के रेट में बीते हफ्ते भारी गिरावट आई है। बीते शुक्रवार को चांदी का रेट 72000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का रेट बीते सोमवार को 73860 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान चांदी का रेट 1860 रुपये प्रति किलो तक कम हो गया है।
जानिए किसी भी शहर का गोल्ड और चांदी का लेटेस्ट रेट
इस गिरावट के बाद अब सोना अपने ऑल आटम हाई से काफी सस्ता हो गया है। इस वक्त सोना अपने ऑलटाइम हाई से 2,352 रुपये सस्ता बिक रहा है। वहीं इससे पहले सोने ने ऑलटाइम हाई 4 मई 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।
वहीं चांदी भी अपने ऑलटाइम हाई से 4464 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76464 रुपये का 4 मई 2023 को बनाया था।


Click it and Unblock the Notifications