
Weekly change of gold rate : बीते सोने के रेट के हिसाब से ठीक नहीं रहा। इस दौरान सोने का रेट मामूली ही बढ़ा। वहीं चांदी का रेट कम हुआ है। वहीं दूसरी तरफ दुनिया के कई देशों के केन्द्रीय बैंक सोने की खरीद बढ़ा रहे हैं। इसके बाद भी सोने का रेट न बढ़ना अच्छा संकेत नहीं है। क्योंकि अगर इन केन्द्रीय बैंकों ने अपनी खरीद न की होती तो हो सकता है कि सोने का रेट तेजी से नीचे जाता। ऐसे में सोने में निवेश के वक्त सावधानी रखने की जरूरत है।
आइये जानते हैं कि बीते हफ्ते सोने और चांदी का रेट कितना बदला है।
जानिए 1 हफ्ते में कितना महंगा हुआ सोना
24 कैरेट गोल्ड का शुक्रवार को रेट 53998 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। वहीं यह रेट सोमवार को 53908 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान सोने का रेट 90 रुपये प्रति दस ग्राम बढ़ा है।
अब जानिए 1 हफ्ते में कितना सस्ती हुई चांदी
चांदी का रेट बीते शुक्रवार को 66065 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था। वहीं यह रेट सोमवार को 67022 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गया था। इस प्रकार से चांदी का रेट पूरे हफ्ते के दौरान 957 रुपये प्रति किलो गिरावट के साथ बंद हुआ है।

जानिए ऑलटाइम हाई से कितना सस्त है सोना व चांदी
सोना ऑलटाइम हाई से करीब 2,202 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी का रेट ऑलटाइम हाई से 8,935 रुपये नीचे है। चांदी ने ऑलटाइल हाई रेट 75,000 रुपये का अप्रैल 2011 में बनाया था।
जानिए एमसीएक्स में किस रेट पर बंद हुआ कारोबार
बीते शनिवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोने की फरवरी 2023 की फ्यूचर ट्रेड 218.00 रुपये की तेजी के साथ 54,325.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड होकर बंद हुई है। वहीं चांदी की मार्च 2023 की फ्यूचर ट्रेड 163.00 रुपये की गिरावट के साथ 67,655.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड होकर बंद हुई है।
अब जानिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी का क्या रेट है
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। आज अमेरिका में सोने का कारोबार 6.83 डॉलर की तेजी के साथ 1,783.40 डॉलर प्रति औंस के रेट पर हो रहा है। वहीं चांदी का करोबार 0.24 डॉलर की गिरावट के साथ 23.83 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर हो रहा है।
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications