Know about Wedding insurance : कोरोना महामारी (Corona Pandemic) ने लोगों को अनेकों सबक दिए हैं। कोरोना के बाद लोग स्वास्थ बीमा समेत अन्य बीमा कराने के लिए सक्रिय हो गए हैं। कोरोना के बाद से मैरिज इंश्योरेंस (Wedding Insurance) को लेकर भी लोग सक्रिय हुए हैं। आज के समय में देश में शादी करने के तौर तरीकों में तेजी से बदलाव हो रहा है। बहुत से लोगों की शादियां कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के वजह से कैंसिल या पोस्टपोन हुई थी। शादी कैंसिल करने से होने वाले नुकसान को वर और वधू दोनो पक्ष के लोग प्रभावित हुए थे। दोनों पक्षो को काफी नुकासान झेलना पड़ा था। कुछ बीमा कंपनियों ने शादी के नुकसान को कवर करने के लिए Wedding Insurance की सुविधा शुरू की है। चलिए हम मैरिज इंश्योरेंस से जुड़ी सभी जानकारी आपको बताते हैं।
शादियों में होता है खर्चा
भारत में लोग शादियों में बहुत ज्यादा खर्चा करते है, कुछ लोग अपने बच्चो की शादियो में जीवन की पूरी जमा पूंजी लगा देते हैं। अब देश में शादियों का सीजन शुरू हो गया है। मीडिया में खबरे हैं कि भारत में फरवरी 2023 तक शादियों पर लगभग 3.75 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कई बार ऐसा होता है कि शादी तय डेट से ठीक पहले कैंसिल हो जाती है। ऐसा होने पर लोगों का लाखों का नुकसान होता है। ऐसे में लोगों के शादी कैंसिल होने के चलते होने वाले नुकसान को कवर करने के लिए बीमा कंपनियों ने बीमा स्कीम शुरू की है। इस बीमा में शादियों में होने वाली चोरिया या किसी अन्य प्रकार के दुर्घतना से होने वाले नुकसान को बीमा कंपनिया कवर करती हैं।
वेडिंग इंश्योरेंस
एक डेटा के मुताबिक हर साल भारत में लगभग 1.5 करोड़ शादियां होती है। भारतीय लोग इन शादियों में हर साल 3 से 4 लाख करोड़ रुपए खर्च करते हैं। हमारे यहां शादियों में दिलखोलकर खर्चा करने का रिवाज है। शादी होने के कई महीना पहले ही बैंड बाजे, शादी का वेन्यू, शॉपिंग आदि को फिक्स करने की तैयारियां शुरू हो जाती है। ऐसे में शादी कैंसिल होने की स्थिति में काफी नुकसान होता है। अगर शादी कैंसिल हो जाए, तो इससे होने वाले नुकसान से वेडिंग इंश्योरेंस बचाता है।
कैसे देना होगा प्रीमियम
वेडिंग इंश्योरेंस खरीदने के लिए प्रीमियम शादी में होने वाले कुल खर्चों के आधार पर देना होता है। जानकारों का मानना है कि अभी भारत में वेडिंग इंश्योरेंस का चलन ज्यादा जोर पर नहीं है, लेकिन कुछ सालो में यह बहुत ज्यादे फेमस होने वाला है। वेडिंग इंश्योरेंस में पॉलिसी खरीदने के लिए शादी पर होने वाले कुल खर्च का कुल 1 से 1.5 प्रतिशत प्रीमियम के रुप में देना होता है। मान लिजिए आपकी शादी में 15 लाख खर्चे होने वाले हैं तो आपको इसका 1 से 1.5 प्रतिशत प्रीमियम के रुप में भरना होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications