Wayanad Weather News: केरल के वायनाड में भारी बारिश के कारण लोगों को भूस्खलन का सामना करना पड़ा है। अभी तक कम से कम 123 लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों लोग जख्मी हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी भी काफी संख्या में लोगों के मलबे में फंसे हुए हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने केरल के 8 अन्य जिलों के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट कर दिया है।

भारी बारिश के कारण कई लोगों की जिंदगी हुई तबाह
भारी बारिश और भूस्खलन के कारण काफी संख्या में मकान नष्ट हो गए। सिर्फ यही नहीं, कई सारे पेड़ उखड़ गए और लोगों का जीवन अस्त- व्यस्त हो गया। राज्य सरकार ने भी प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस और अग्निशमन बल से आपदा प्रतिक्रिया दल तैनात किए हैं। कई फंसें हुए लोगों को अभी तक नहीं निकाला जा पाया है और बचाव कार्य अभी भी जारी है।
इन राज्यों के लिए भयंकर बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने वायनाड समेत 5 जिलों मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड कन्नूर और कासरगोड जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर और पलक्कड़ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के कारण केरल के 12 जिलों में स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी का भी ऐलान कर दिया गया है। मौसम विभाग ने 31 जुलाई के लिए केरल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
यहां पर जारी किया गया रेड अलर्ट
केरल के अलावा गोवा, महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज ऑरेंज अलर्ट है।
IMD ने दी ये बड़ी अपडेट
उत्तराखंड में 1 अगस्त तक बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान लगाया है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 31 जुलाई और 1 अगस्त को और जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 1 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है।
More From GoodReturns

दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 18 स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान



Click it and Unblock the Notifications