Weather Update Today: मौसम विभाग ने एक बड़ी खुशखबरी दे दी है। कई जगहों पर आज हल्की से भारी बारिश होने वाली है। आईएमडी ने उत्तर भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना जताई है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बंगाल, मणिपुर आदि में बारिश शुरु होने वाली है। दिल्ली सहित उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में हीटवेव होने की संभावना नहीं है।
पंजाब और हरियाणा में 26 जून से बारिश शुरु हो जाएगी और इसके साथ ही दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर पश्चिम भारत में जल्द दस्तक देगा।

आज इन जगहों पर होगी जमकर बारिश
दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने से आज महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बंगाल और सिक्किम में बारिश होने की संभावना है। इस बीच, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज लू जैसी स्थिति बनने की संभावना कम है।
वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने भारी बारिश के कारण केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश और बादल छाए रहने के साथ सुहावना मौसम रहने का अनुमान है।
दिल वालों की दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम
हल्की बारिश के बाद, आज 24 जून को दिल्ली में बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश के साथ तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार, दिल्ली का तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस और 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
केरल और कर्नाटक में जारी किया गया रेड अलर्ट
आईएमडी के अनुसार, केरल, तटीय और आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिमी) से लेकर बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिमी) से लेकर अत्यंत भारी वर्षा (204.4 मिमी से अधिक) होने की संभावना है।
यहां जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने गोवा, बिहार, मध्य महाराष्ट्र, झारखंड, गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। आज भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। इस स्थिति में आंधी-तूफान व तेज बारिश की भी संभावना है। ऐसे में आपको अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने के लिए भी सूचित किया गया है।
मौसम विभाग ने मानसून से जुड़ी दी ये जानकारी
दक्षिण-पश्चिम मानसून भारत में सक्रिय रूप से आगे बढ़ रहा है, जिससे महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तरी अरब सागर और गुजरात राज्य के कुछ और हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश और कुछ अन्य हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के शेष भागों में भी बारिश होगी। वहीं, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
इन राज्यों के अलावा 24 और 25 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होने की आशंका है। ऐसे में लोगों बारिश के कारण जलभराव की समस्या झेलनी पड़ सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications