Weather Update News Today: भारी बारिश का सितम भारत के कई राज्यों में देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी यूपी में कई जिलों में बादल के साथ हल्की धूप निकलने का अनुमान है। अभी तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना नहीं है। आइए आपको बताते हैं कि मौसम विभाग ने अगले पूरे हफ्ते का क्या अनुमान बताया है।

मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए दी बड़ी अपडेट
भारत मौसम विभाग ने आज यानी 3 सितंबर को कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। आईएमडी अहमदाबाद के अनुसार आज गुजरात क्षेत्र के उदयपुर, नर्मदा और सूरत जिलों में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, विभाग ने गुजरात क्षेत्र के बनासकांठा, पंचमहल, दाहोद वडोदरा भरूच डांग, नवसारी, वलसाड, तापी और दमन, दादरा नगर हवेली जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।
वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश में तथा 3 और 4 सितंबर को गुजरात राज्य में बहुत भारी बारिश की संभावना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने 7 और 8 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
8 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल
आईएमडी ने अगले 7 दिनों के दौरान मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना की है। 2 से 5 सितंबर के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, सौराष्ट्र और कच्छ में बारिश होने का अनुमान जारी किया गया है। इसके अलावा 5-8 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा में तेज बारिश हो सकती है। वहीं, 2-6 सितंबर के दौरान गुजरात में बारिश होने की संभावना है।
इसके अलावा अन्य राज्यों की बात करें तो 2-4 सितंबर के दौरान असम, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश का अनुमान जताया है। 2 से 5 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश होगी।
4 और 5 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, 5 और 6 सितंबर को ओडिशा में भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा, अगले 7 दिनों के दौरान उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान में, 3 सितंबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ में, 3 और 4 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 6 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 3 से 8 सितंबर के दौरान पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग का ये भी अनुमान है कि अगले एक दो दिन में मानसून ट्रफ के दक्षिण से अपने सामान्य स्थिति की ओर खिसकने के संकेत हैं जिसके बाद मानसून फिर से सक्रिय होगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
