Weather Update News: लगभग आधा दिसंबर बीत चुका है और उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का सितम भी शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब सहित कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आपको बताते चलें कि हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान में भी पारा लुढ़का है और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार इन सभी जगहों का टेंपरेचर 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
जबरदस्त ठंड के साथ मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे का अनुमान भी जाते हैं। इनमें पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। अनुमान के मुताबिक इन राज्यों के कुछ इलाकों में 14 और 15 दिसंबर को सुबह घना कोहरा देखने को मिलेगा और विजिबिलिटी भी काफी कम रह सकती है। इसके अलावा त्रिपुरा में 14 दिसंबर को कोहरा छाया रह सकता है।

इन राज्यों में है बारिश के आसार
बढ़ती हुई ठंड के बीच इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट यानी मौसम विभाग ने भारत के 11 राज्य में भारी बारिश का अंदेशा जताया है। भारत के मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट में दक्षिण भारत में 16 और 17 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा भारत के पूर्वी इलाके में भी भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इन राज्यों में सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा, सब हिमालयन पश्चिम बंगाल, मिजोरम, असम मेघालय शामिल हैं।
आपको बताते चलें कि 15 से 17 दिसंबर के बीच तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं। इसके साथ ही तमिलनाडु में 16 और 17 दिसंबर को भारी बारिश होने की आशंका है, वहीं केरल में 17 दिसंबर को मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया जा रहा है।
माइनस 5.5 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ जम रहा है कश्मीर
जैसे-जैसे दिसंबर महीने की तारीख बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे ही कश्मीर के श्रीनगर में भी ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर में सबसे ज्यादा ठंड रही और यहां का टेंपरेचर शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया। - 5.3 डिग्री सेल्सियस की ठंड के साथ श्रीनगर में यह अब तक का सबसे कम टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया है। टेंपरेचर कम होने के साथ शीतलहर का प्रकोप भी घाटी में शुरू हो गया है। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह श्रीनगर का अब इस सीजन का अब तक का सबसे कम टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया है। आपको बताते चलें कि इसके अलावा पहलगाम का टेंपरेचर - 5.3 डिग्री और बारामुला के गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान -5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
देश के 11 राज्य में होने वाली बारिश का असर भी उत्तर भारत की ठंड पर पड़ सकता है। गौरतलब है की मौसम विभाग द्वारा पहले भी उत्तर भारत में 20 दिसंबर से कड़ाके की ठंड की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि बारिश के बाद ठंडी हवा चलने से उत्तर भारत तापमान में तेजी से गिरावट हो सकती है। उत्तर भारत में अब तक ठंड बढ़ चुकी है और कोहरे का असर भी देखा जा रहा है, हालांकि शीतलहर का उतना प्रभाव नहीं है। 11 राज्यों में बारिश के बाद अगर शीतलहर शुरू होती है, तो दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा जैसे अन्य राज्यों का टेंपरेचर काफी तेजी से नीचे जा सकता है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications