Aaj Ka Mausam : दिल्ली-NCR के लोगों को मंगलवार की बारिश ने तेज गर्मी से कुछ राहत जरूर दी, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम ने लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दीं। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को भी बारिश जारी रह सकती है। लोगों को सलाह दी गई है कि घर से निकलने से पहले मौसम का अपडेट जरूर चेक करें।

अगले कुछ दिन कैसे रहेगा मौसम?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि दिल्ली में 28 जुलाई तक मौसम ठंडा और नम बना रहेगा। तापमान 23 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम में बदलाव बना रहेगा।
दिल्ली की हवा में थोड़ा सुधार
मंगलवार की बारिश से दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में कुछ गिरावट देखने को मिली है। बुधवार सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत AQI 147 रिकॉर्ड किया गया, जो पहले के मुकाबले बेहतर है।
मुख्य इलाकों का AQI इस प्रकार रहा:
पूसा: 78
शादीपुर: 88
पंजाबी बाग: 96
शिवाजी पार्क: 98
एफ. मुंडका: 147
कई राज्यों में अलर्ट जारी, सावधानी जरूरी
उत्तर प्रदेश
राज्य के 32 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर, बुलंदशहर और अयोध्या में ऑरेंज अलर्ट जारी है।
महाराष्ट्र
मुंबई, पुणे, नासिक और नागपुर समेत कई इलाकों में अगले 7 दिन येलो अलर्ट रहेगा। लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है।
राजस्थान
जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और गंगानगर सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है।
हिमाचल प्रदेश
चंबा, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर जैसे पहाड़ी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। लोगों को पहाड़ी रास्तों पर सफर करने से पहले सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
गुजरात
गांधीनगर, जूनागढ़ और बनासकांठा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
दक्षिण भारत में भी बरसात बनी रहेगी
केरल और कर्नाटक
कन्नूर, कोझीकोड, बेंगलुरु और मैसूर में ऑरेंज अलर्ट है। इन इलाकों में भारी बारिश और तेज बिजली गिरने का अंदेशा है। बेंगलुरु में भी येलो अलर्ट जारी है।
बिहार में सावन की झमाझम
पटना, आरा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और चंपारण जिलों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं। IMD ने लोगों से अपील की है कि कम विजिबिलिटी और फिसलन भरे रास्तों पर अतिरिक्त सावधानी बरतें।
देशभर में मॉनसून एक्टिव है और कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम विभाग की ताजा जानकारी पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications