Weather Update Today; Aaj Ka Mausam: नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही कई राज्यों ने ठंड ने दस्तक दे दी है। अब महीने के पहले हफ्ते में पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और दक्षिणी राज्यों में बारिश के चलते राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में गुलाबी ठंड का असर दिखने लगा है। जहां एक ओर दिल्ली‑NCR में रात और सुबह के समय लोगों को हल्की ठंड का एहसास होने लगा है वहीं बढ़ते प्रदूषण ने भी परेशानी बढ़ा दी है। तो चलिए जानते हैं कि आज (7 नवंबर) को देश के बाकी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल...

उत्तर प्रदेश में बढ़ी हल्की ठंड
राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश (यूपी) में लोगों को हल्की ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसान, आज यूपी में मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि सुबह और रात के समय ठंड और कोहरा बढ़ सकता है। हालांकि, बारिश के कोई संकेत नहीं है।
दिल्ली‑NCRमें बढ़ा प्रदूषण; ठंड ने भी दी दस्तक
हल्की ठंड बढ़ने के साथ दिल्ली‑NCR में वायु प्रदूषण ने भी लोगों की चिंताएं बढ़ा दी है। दिल्ली एनसीआर के आसमान में पिछले दो दिनों से थोड़े बादल छाए हुए हैं हालांकि, बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक तेज हवाएं चलेंगी और ठंड का असर और बढ़ेगा। आज, 7 नवंबर को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में मौसम धुंधली धूप के साथ ड्राई बना हुआ है। अधिकतम तापमान 26°C से 27°C के बीच रहने का अनुमान है, जिससे हल्की गर्माहट महसूस होगी।
बिहार में साफ मौसम
बिहार में मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार यहां 10 नवंबर तक सर्दी और कोहरे की दस्तक हो सकती है। कुछ जगहों पर आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
गुरुग्राम में आज के मौसम का हाल
गुरुग्राम में भी अधिकतम तापमान 26°C रहेगा। मौसम 'धुंधली धूप' वाला रहेगा और बारिश की संभावना 0% है, यानी यहां भी बारिश नहीं होगी। हवा की गति दिल्ली से थोड़ी अधिक,पश्चिम-उत्तर-पश्चिम (WNW) दिशा से 9 किमी/घंटा रहेगी, और हवा के झोंके 26 किमी/घंटा तक जा सकते हैं।
महाराष्ट्र में आज का मौसम
महाराष्ट्र में आज बारिश का अनुमान नहीं है। मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगड, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में भी आज मौसम साफ रहेगा और लोगों चटक धूप देखने को मिलेगी।
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश से बढ़ेगी ठंड
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। साथ में बीते कुछ दिनों में हल्की बारिश से अब मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। जम्मू‑कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
राजस्थान में शुष्क रहेगा मौसम
राजस्थान में आज मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के असर से पिछले दिनों हुई हल्की बारिश के चलते अब तापमान में गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज कहीं‑कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
तमिलनाडु, केरल और आंध्र में तेज बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई हिस्सों के लिए चेतावनी जारी की है। तमिलनाडु में 6 से 8 नवंबर तक कहीं‑कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं, केरल और माहे में 8 से 10 नवंबर तक तेज बारिश का अनुमान है। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके, यनम, रायलसीमा और दक्षिणी कर्नाटक में 6 और 7 नवंबर को बारिश और गरज‑चमक के साथ तूफान देखने को मिल सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications