Weather Update Today; आज का मौसम, Aaj Ka Mausam: दिवाली और छठ का महापर्व खत्म होने के साथ देशभर के अधिकांश हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है। पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी के बीच राजधानी दिल्ली, बिहार, यूपी, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में मौसम ने करवट बदल ली है। हालांकि, हल्की धूप निकलने के चलते दिन में हल्की गरमाहट जरूर लग रही है लेकिन सुबह-शाम चल रही हवाएं ठंड का एहसास करवा रही हैं।

राजधानी दिल्ली और एनसीआर की बात करें तो यहां पर अब आसमान में सुबह के समय धुंध छाया रहता है। यानी यहां पर वायु प्रदूषण काफी बढ़ गया है। ऐसे में मौसम विभाग की मानें तो धीरे-धीरे ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है और पहाड़ों पर जल्द ही और बर्फबारी देखने को मिलेगी। तो चलिए जानते हैं कि दिल्ली, बिहार, यूपी समेत देश के अन्य राज्यों में आज का मौसम कैसा रहेगा...
राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम? (Delhi Weather)
राजधानी दिल्ली में आज दिन की शुरुआत धुंध के साथ हुई। हालांकि ये धुंध कोहरे वाली नहीं बल्कि प्रदूषण वाली है। दिल्ली में कई जगहों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया है जो कि बहुत खतरनाक है। हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो जाएगा और शाम होते-होते हल्की ठंडी हवाएं चल सकती हैं, जिससे रात का मौसम सर्दभरा रह सकता है।
यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल? (UP Bihar Weather Today)
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत कुछ अन्य राज्यों में आज का मौसम शुष्क रहेगा। यानी न ज्यादा गर्मी और न ज्यादा ठंड रहेगा। इन राज्यों में बारिश के कोई आसार भी नहीं हैं। हालांकि, सुबह के समय कई इलाकों में कोहरा छाया हुआ रहा, जो दिन चढ़ने के साथ साफ होता जा रहा है। IMD के मुताबिक, यूपी-बिहार में अगले तीन दिनों तक आसमान साफ रहेगा।
आज कहां कितना रहेगा तापमान?
आज देशभर के प्रमुख शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक, सबसे कम तापमान श्रीनगर में रहेगा, वहां आज न्यूनतम तापमान 4°C तक गिरने की संभावना है।
- दिल्ली में अधिकतम 31°C और न्यूनतम 17°C रहने की संभावना है।
- मुंबई में अधिकतम 33°C और न्यूनतम 25°C रहने की संभावना है।
- कोलकाता में अधिकतम 29°C और न्यूनतम 24°C रहने की संभावना है।
- चेन्नई में अधिकतम 31°C और न्यूनतम 27°C रहने की संभावना है।
- लखनऊ में अधिकतम 33°C और न्यूनतम 20°C रहने की संभावना है।
- पटना में अधिकतम 28°C और न्यूनतम 22°C रहने की संभावना है।
- रांची में अधिकतम 28°C और न्यूनतम 17°C रहने की संभावना है।
- भोपाल में अधिकतम 26°C और न्यूनतम 21°C रहने की संभावना है।
- जयपुर में अधिकतम 31°C और न्यूनतम 19°C रहने की संभावना है।
- शिमला में अधिकतम 19°C और न्यूनतम 09°C रहने की संभावना है।
- श्रीनगर में अधिकतम 21°C और न्यूनतम 04°C रहने की संभावना है।
उत्तराखंड-हिमाचल में आज का मौसम
पहाड़ी राज्यों में हल्की ठंड बढ़ गई है। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक 3 नवंबर यानी आज से मौसम का रंग बदलने वाला है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि इस दिन से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसकी वजह से आज ऊपरी इलाकों (कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति) में बर्फबारी और निचले इलाकों (शिमला, सोलन, मंडी) में बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं उत्तराखंड में 4-5 नवंबर के बर्फबारी होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में जैसे कि देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश में दिन के समय मौसम आरामदायक रहेगा, लेकिन ऊंचे इलाकों-जैसे कि मसूरी, औली-में सुबह-सुबह ठंड काफी बढ़ सकती है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications