Aaj Mausam Ka Hal: मौसम का मिजाज आज 20 फरवरी से कई जगहों पर बदल गया है। कई स्थानों पर सुबह-सबुह ही बारिश भी देखने को मिली है और कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल रही है। देशभर के 14 राज्यों में अगले दो से तीन दिनों में फिर से बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कई राज्यों में बादल गरजने के साथ-साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। आइए आपको बताते हैं कि आज शाम को किन जगहों पर बारिश का अनुमान जताया गया है।

आज शाम कहां हो सकती है बारिश? (Aaj ke Mausam ki Jankari)
उत्तराखंड में भी आज से मौसम का हाल बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में ओले गिरने के साथ-साथ बारिश होने का अनुमान जारी किया गया है। इसके अलावा आज झारखंड, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का भी अनुमान है।
इन जगहों पर 20, 22 और 23 को होगी बारिश (Weather Update Today)
मौसम विभाग(mausam vibhag) के अनुसार कि दिल्ली में आज बारिश भी हो रही है। इसके अलावा कई राज्यों में ओले भी गिर सकते हैं। वहीं, तेज हवाएं भी चलने की पूरी संभावना है। 20, 22 और 23 फरवरी को बिहार और गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल में आंधी भी आने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों में यूपी में शाहजहांपुर, बदायूं, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और हरदोई समेत कई जिलों में बादल गरजने के साथ ही बिजली चमकने का भी अलर्ट जारी किया है।
क्यों बदला है मौसम का मिजाज? (Weather News)
IMD ने जानकारी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ(Western Disturbance) के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम प्रभावित हुआ है। इसके प्रभाव में 24 और 25 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। इसके अलावा 20 से 23 फरवरी तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होने की उम्मीद है। यहां पर तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) भी चल सकती हैं।
इन जगहों पर गिरा तापमान
हरियाणा, असम, मेघालय, तमिलनाडु पुडुचेरी, पश्चिम मध्य प्रदेश और कराईकल में अलग-अलग जगहों पर भी तापमान में बढ़त देखी गई है। मौसम में बदलाव की वजह से ओडिशा में कुछ स्थानों पर यह 1-3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आई है। इसके अलावा कुछ जगहों पर तापमान में बढ़त देखने को भी मिल रही है। बिहार, झारखंड और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से ऊपर (2.0 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस) रहा है। वहीं, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर तापमान 1-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का भी अनुमान है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications