Weather update in India: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. आईएमडी ने पूर्वी और पूर्वी मध्य क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की आशंका जाताई है. इन क्षेत्रों में तमिलनाडु, उत्तराखंड, लक्षद्वीप, पुडुचेरी और केरल जैसे राज्य शामिल हैं.

भारतीय मौसम विभाग यानी India Meteorological Department ने अगले तीन दिनों में देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. देश के मध्य पूर्वी और पूर्वी इलाकों के लिए आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोमवार को पूर्वी और मध्य पूर्वी इलाकों के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी थी.
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
आईएमडी के अनुसार दिल्ली में आज तापमान ज्यादा से ज्यादा 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. वहीं कम से कम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. आज दिल्ली में ज्यादातर बादल छाए रहेंगे. लेकिन बारिश की कोई भी संभावना नहीं जाताईगई है. इसके अलावा आईएमडी के अनुसार अगले 5 दिनों में राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है.
कैसा रहेगा दक्षिण राज्यों का मौसम?
आईएमडी के लेटेस्ट फोरकास्ट के हिसाब से केरल और लक्षद्वीप में अगस्त 21 यानी आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इसी तरह आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में आज भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा इन राज्यों में अगस्त 24 और अगस्त 25 को भी भारी बारिश का अनुमान है.
इसके अलावा यह भी बताया गया है कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और लक्षद्वीप में आज भारी बारिश हो सकती है.
कैसा रहेगा पश्चिम और मध्य क्षेत्रों का मौसम?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक मराठावाड़ा और गुजरात में इस हफ्ते हल्की से लेकर भारी बारिश हो सकती है. वहीं उत्तर पश्चिम और पश्चिम क्षेत्रों में बारिश का अनुमान है. आईएमडी ने पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड में 23 अगस्त तक भारी बारिश के संकेत दिए है. इसके अलावा ओडिशा में आज और 23 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है. वहीं अरुणाचल प्रदेश में 20,22 और 23 अगस्त को बारिश की आशंका जाताई गई है.
इसके अलावा असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 24 अगस्त बारिश की चेतावनी दी गई है.
More From GoodReturns

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े: क्या अब बाहर का खाना होगा महंगा?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
