Delhi-NCR Weather Today: देश के ज्यादातर राज्यों में लगातार बारिश जारी है. लेकिन बीच-बीच में बारिश रुकने से तापमान बढ़ जाता है, जिससे उमस भी बढ़ जाती है. ऐसा ही कुछ हाल दिल्ली और आसपास के इलाकों का है. यहां पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है. अब मौसम विभाग ने इलाके में बारिश को लेकर ताजा बुलेटिन जारी किया है. ताजा अनुमान के मुताबिक दिल्ली-NCR में अभी भी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है.
बंगाल की खाड़ी में हलचल
IMD ने कहा कि डिप्रेशन (अवदाब) पुरी से लगभग 150 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व, गोपालपुर से 180 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व, पारादीप से 190 किमी दक्षिण, चांदबाली से 250 किमी दक्षिण, आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम से 240 किमी पूर्व और पश्चिम बंगाल के दीघा से 350 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में है. इसकी वजह से आस-पास के राज्यों में अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है. उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की वजह से कई लोगों की जान भी जा चुकी है.
UP में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 10 और 11 सितंबर को चुनिंदा जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इसमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदासनगर, रायबरेली, अमेठी, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर शामिल हैं. साथ ही पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 11 से 12 सितंबर तक भारी वर्षा की उम्मीद है. प्रदेश में बीते 24 घंटों में औसतन 1.7 मिमी बारिश दर्ज की गई.

दिल्ली-NCR को लेकर ताजा अनुमान
IMD ने कहा कि दिल्ली-NCR में आज सोमवार को कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. इससे मौसम खुशनुमा बना रहेगा. ताजा बुलेटिन के मुताबिक 9 से 13 सितंबर के बीच राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है. साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि आज दोपहर तक पुरी और दीघा के बीच तटों को पार करने के बाद इसके अगले 2 दिन में झारखंड और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की संभावना है.
ओडिशा के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बन रहे डिप्रेशन की वजह से ओडिशा में अगले तीन दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके मुताबिक आज सोमवार को पुरी, जगतसिंहपुर, खुर्दा, कटक, ढेंकनाल जिलों में अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने इन पांच जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है.
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
