मानसून को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है. इसके तहत अगले 5 दिनों को लेकर अपडेट जारी किया गया है. इसके तहत उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के लिए अनुमान जारी किया गया है. इसके तहत अगले 5 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन में कहा गया है कि पूरे उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गरज के साथ बारिश की उम्मीद है.
बहुत भारी बारिश का अनुमान
IMD ने कहा कि स्पेसिफिक एरिया में अलग-अलग भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके तहत जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अनुमान है. इसके अलावा कुछ इलाकों में बहुत भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश का अनुमान है, जिसमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश शामिल हैं.
अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने कहा कि 4 से 5 जुलाई के दौरान मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र और कच्छ, गुजरात रीजन में भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों में पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है. जुलाई के शुरुआत में अंडमान एंड निकोबार आइलैंड, सब-हिमालयन वेस्ट बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, गंगाटिक वेस्ट बंगाल, झारखंड, बिहार, नगालैंड, बिहार, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा बारिश के अनुमान हैं.

5 और 6 जुलाई को इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट
IMD ने कहा कि 5 और 6 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश की संभावना है. असम और मेघालय में 4 से 6 जुलाई के दौरान भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक केरल और माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, गुजरात राज्य में गरज और बिजली के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और आंतरिक कर्नाटक में काफी हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. अगले 5 दिनों के दौरान मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, रायलसीमा, तेलंगाना में छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा होगी.
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
