Weather Delhi-NCR: दिल्ली की बारिश ने पिछले 10 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए है. देश की राजधानी दिल्ली में अगस्त के महीने में झमाझम बारिश हुई है. अगस्त में होने वाली बारिश ने पिछले 10 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए है. भारत मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार 22 अगस्त को 270 एमएम बारिश दर्ज की थी. इस बारिश ने अगस्त 2014 में होने वाली बारिश के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

देश की राजधानी दिल्ली में अगस्त में ताबड़तोड़ बारिश हुई है. दिल्ली के अलावा देश के उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्र के ज्यादातर इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है.
दिल्ली में अगस्त का महीना बारिश वाला रहा. इस महीने ज्यादातर दिनों में हल्की से मध्यम और भारी बारिश दर्ज की गई. अगस्त में होने वाली बारिश ने दिल्ली वालों को बढ़ रही गर्मी और उमस से राहत दी है.
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार 22 अगस्त को होने वाली बारिश ने अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है. आईएमडी (IMD) ने यह भी बताया कि अगस्त के महीने में होने वाली बारिश ने पिछले 10 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगस्त में अभी तक 269.9 एमएम बारिश दर्ज की गई है. यह पिछले कई सालों के हिसाब से बड़ा रिकॉर्ड है.
वहीं 22 अगस्त को 270 एमएम बारिश दर्ज की गई थी. इस दिन होने वाली बारिश ने अगस्त 2014 में होने वाली ताबड़तोड़ बारिश के रिकॉर्ड तक तोड़ दिए है. आईएमडी के अनुसार बीते सालों में देश की राजधानी में अच्छी बारिश दर्ज नहीं गई थी. लेकिन इस साल बारिश में काफी सुधार आया है.
कैसा रहेगा आने वाला मौसम?
इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों में होने वाली बारिश के बारे में जानकारी दी है. आईएमडी के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में आने वाले 6 दिनों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. वहीं इन 6 दिनों में बादल छाए रहेंगे.
इसके साथ ही आज भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 23 अगस्त को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने वाला है और अधिकतम तापमान 34.95 रहे सकता है. वहीं दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
24 अगस्त- देश की राजधानी दिल्ली में 24 अगस्त यानी शानिवार को न्यूनतम तापमान 27.76 डिग्री रहने वाला है. वहीं अधिकतम तापमान 34.19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसके अलावा इस दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
25 अगस्त- 25 अगस्त यानी रविवार के दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.2 रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान 27.79 डिग्री रहने वाला है. इस दिनभर बादल छाए रहेंगे.
26 अगस्त- अगले हफ्ते सोमावार के दिन दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दिन न्यूनतम तापमान 28.82 रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
27 अगस्त- मंगलवार यानी 27 अगस्त को अधिकतम तापमान 33.56 डिग्री रह सकता है. इस दिन हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. इस दिन न्यूनतम तापमान 26.83 डिग्री रह सकता है. मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहेंगे.
28 अगस्त- 28 अगस्त यानी बुधवार के दिन बादल छाए रहेंगे. इस दिन न्यूनतम तापमान 25.44 डिग्री रहने वाला है. वहीं अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री रह सकता है.
आईएमडी में हुई अच्छी खासी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अगस्त महीने के रैनी डे में भी अच्छी खासी बारिश दर्ज की गई है. इस साल वर्षा दिवस में बढ़ोतरी हुई है. जब एक दिन में 2.4 एमएम या इससे ज्यादा बारिश होती है, उसे रैनी डे कहा जाता है. आईएमडी को सफदरजंग इलाके से आकड़े मिले हैं. इन आकड़ों के अनुसार सफदरजंग के रैनी डे में 10.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है.
यह भी पढ़े:Fastag Auto Recharge: RBI ने किया फास्टैग को लेकर बड़ा बदलाव, बैलेंस मैनेज करने में नहीं होगी दिक्कत
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications